बिजनेस

Stocks To Buy: SBI, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज और Swiggy के शेयर खरीदने की सलाह, चेक करें किसका कितना है TARGET

Stocks To Buy: भारत के शेयर बाजार में निवेशकों की नजर कुछ चुनिंदा कंपनियों पर हो सकती है, जिन्हें टॉप ब्रोकरेज हाउस ने हाल ही में खरीदने की सलाह दी है। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), इन्फोसिस, डॉ. रेड्डीज, स्विगी शामिल हैं। इनके लिए ब्रोकरेज ने 'BUY' रेटिंग दी है और साथ ही नए शेयर टार्गेट प्राइस भी तय किए हैं।

Image

चुनिंदा शेयर खरीदने की सलाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • SBI, इंफोसिस और डॉ रेड्डीज पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग
  • Swiggy के शेयर भी खरीदने की सलाह
  • अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग

Stocks To Buy: भारत के शेयर बाजार में निवेशकों की नजर कुछ चुनिंदा कंपनियों पर हो सकती है, जिन्हें टॉप ब्रोकरेज हाउस ने हाल ही में खरीदने की सलाह दी है। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), इन्फोसिस, डॉ. रेड्डीज, स्विगी शामिल हैं। इनके लिए ब्रोकरेज ने 'BUY' रेटिंग दी है और साथ ही नए शेयर टार्गेट प्राइस भी तय किए हैं। आइए, इन स्टॉक्स और उनके टार्गेट प्राइस के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें -

SBI Share Price Target

जेफरीज ने SBI के लिए 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है, जिसमें 1% रिटर्न ऑन असेट्स (ROA) और क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है। इसका टार्गेट प्राइस 960 रुपये तय किया गया है, जबकि इस समय BSE पर इसका शेयर प्राइस 794.30 रुपये है। जानकारों का मानना है कि SBI की सब्सिडियरी कंपनियों का प्रदर्शन और एसेट मैनेजमेंट सर्विसेज में ग्रोथ इसे आकर्षक बनाती है।

इन्फोसिस, डॉ. रेड्डीज, और स्विगी

जेफरीज ने इन्फोसिस के लिए 'BUY' रेटिंग दी है, जिसमें AI और स्केल डिलीवरी पर जोर दिया गया है, और 1660 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है (वर्तमान प्राइस : 1618.70 रुपये)।

BoFA ने डॉ. रेड्डीज के लिए टार्गेट प्राइस 1450 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया है, जो मजबूत ग्रोथ की संभावना दर्शाता है (वर्तमान प्राइस : 1320.50 रुपये)।

स्विगी के लिए सिटी ने 'BUY' रेटिंग दी है, जिसमें मार्जिन ग्रोथ और मासिक ट्रांजैक्शन यूजर्स ग्रोथ पर फोकस किया गया है, और 425 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है (वर्तमान प्राइस : 381.50 रुपये)।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article