बिजनेस

TCS Share: TCS में कमाई का मौका, ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह, चेक करें टार्गेट

TCS Share Price Target 2024: ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक ने 3,586 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ 'Sell' रेटिंग दी है। इसने कहा है कि जनरेटिव एआई से बिजनेस में तेज गति की उम्मीद है, और टीसीएस इस बदलाव के लिए अच्छी तरह से निवेशित है।

Image

टीसीएस शेयर प्राइस टार्गेट 2024

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • TCS में कमाई का मौका
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदारी की सलाह
  • 4800 रु का है टार्गेट

TCS Share Price Target 2024: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने हाल ही में एक एनालिस्ट मीटिंग आयोजित की, जिसमें इसके जनरेटिव AI पर स्ट्रेटेजिक फोकस पर जोर दिया गया। कंपनी इस तकनीकी बदलाव के लिए तैयार है। इस बीच सोमवार को टीसीएस का शेयर BSE पर 4230.05 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 4239.80 रु पर खुला और कारोबार दौरान 4188.85 रु तक गिरा। अंत में ये 33.95 रु या 0.80 फीसदी की कमजोरी के साथ 4196.10 रु पर बंद हुआ। आगे टीसीएस का शेयर गिरेगा या चढ़ेगा, जानते हैं।

ये भी पढ़ें -

ब्रोकरेज फर्म ने दी SELL रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक ने 3,586 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ 'Sell' रेटिंग दी है। इसने कहा है कि जनरेटिव एआई से बिजनेस में तेज गति की उम्मीद है, और टीसीएस इस बदलाव के लिए अच्छी तरह से निवेशित है।

दूसरी ओर, नुवामा टीसीएस को लेकर आशावादी है। नुवामा टीसीएस को अगले टेक साइकिल के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक मान रही है। इसने भविष्य में कंपनी की इनकम में मजबूत वृद्धि की उम्मीद जताई हैं। इसने शेयर के लिए 4800 रु का टार्गेट और BUY रेटिंग दी है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

जून तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट 9% की वृद्धि के साथ 12,040 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 11,120 करोड़ रुपये था। कंपनी की इनकम 62,613 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 59,381 करोड़ रुपये से 5.4% अधिक है।

कंपनी के बोर्ड ने तिमाही के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को भी मंजूरी दी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article