Brokerage Call: शॉर्ट टर्म में कमाई करा सकते हैं ये पांच स्टॉक्स, जानें किस ब्रोकरेज ने कहां लगाया दांव?

​HDFC सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल और ET Now के पैनलिस्टों ने वैल्यूएशन, अर्निंग ग्रोथ और सेक्टरल ट्रेंड के साथ मजबूत फंडामेंटल और डिसिप्लिन के साथ चुने गए 5 शेयरों पर राय दी है। ब्रोकरेज और एनालिस्टों के मुताबिक ये शेयर शॉर्ट से मीडियम टर्म में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

Authored by: यतींद्र लवानियाUpdated Dec 26 2025, 12:05 IST
बाजार का फोकस स्टॉक-स्पेसिफिक01 / 06

बाजार का फोकस स्टॉक-स्पेसिफिक

मौजूदा बाजार में निवेशकों की रणनीति इंडेक्स-ड्रिवन रैली से हटकर स्टॉक-स्पेसिफिक अप्रोच की ओर बढ़ रही है। वैल्यूएशन री-सेट, सेक्टरल ट्रिगर्स और अर्निंग विजिबिलिटी के बीच कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ऐसे हैं, जहां Buy, Hold या Avoid का फैसला आने वाले रिटर्न को तय कर सकता है। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट व्यू के आधार पर ये पांच स्टॉक्स इस समय बाजार के रडार पर हैं।

करेक्शन के बाद नजर दौड़ने की उम्मीद02 / 06

करेक्शन के बाद नजर दौड़ने की उम्मीद

​ET Now की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर की Clean Science and Technology को लेकर HDFC Securities का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद स्टॉक के वैल्यूएशन आकर्षक हो गए हैं। अपने शिखर से करीब 40 फीसदी करेक्शन के बावजूद कंपनी की अर्निंग विजिबिलिटी बनी हुई है। नया प्रोजेक्ट 10,000 MTPA की अतिरिक्त क्षमता जोड़ेगा, जिससे आने वाले वर्षों में रेवेन्यू और EPS ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने इसे 964 रुपये का टारगेट दिया है।

​क्रिटिकल मटीरियल्स का दांव03 / 06

​क्रिटिकल मटीरियल्स का दांव

माइनिंग और नैचुरल रिसोर्सेज सेक्टर की Midwest पर Motilal Oswal ने पॉजिटिव रुख रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि ब्लैक ग्रेनाइट में मजबूत पोजीशन के साथ क्वार्ट्ज और बीच सैंड्स में डाइवर्सिफिकेशन कंपनी के लिए लॉन्ग-टर्म ग्रोथ ड्राइवर बन सकता है। इंफ्रास्ट्रक्चर और क्रिटिकल मटीरियल्स थीम से जुड़े निवेशक इस स्टॉक पर नजर रख सकते हैं। प्राइस टारगेट 2,000 रुपये रखा गया है।

​रियल एस्टेट रिकवरी की उम्मीद04 / 06

​रियल एस्टेट रिकवरी की उम्मीद

रियल एस्टेट सेक्टर में Brigade Enterprises पर Motilal Oswal ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि मजबूत प्री-सेल्स ट्रेंड और बेहतर कलेक्शन से कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति और मजबूत होगी। हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो में विस्तार और रेजिडेंशियल डिमांड में रिकवरी को लेकर 1,338 रुपये का टारगेट दिया गया है।

​तेज रैली के बाद सतर्कता की सलाह05 / 06

​तेज रैली के बाद सतर्कता की सलाह

मेटल और माइनिंग सेक्टर की Hindustan Zinc ने बीते एक महीने में मजबूत उछाल दर्ज किया है। ET Now Swadesh के पैनलिस्ट Harish Jujarey का कहना है कि सिल्वर की कीमतों में तेजी के चलते स्टॉक में रैली आई है, लेकिन मौजूदा स्तरों पर यह ओवरबॉट जोन में दिखता है। ऐसे में निवेशकों को नए सिरे से खरीदारी में सतर्क रहने और मौजूदा होल्डिंग को बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

शॉर्ट-टर्म ट्रेड का मौका06 / 06

शॉर्ट-टर्म ट्रेड का मौका

हाउसिंग फाइनेंस स्पेस की PNB Housing Finance को लेकर ET Now पैनलिस्ट ने शॉर्ट-टर्म के लिए पॉजिटिव व्यू दिया है। फाइनेंशियल स्टॉक्स में बने मोमेंटम और टेक्निकल सपोर्ट के चलते निकट अवधि में स्टॉक में अपसाइड की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, निवेशकों को रिस्क मैनेजमेंट के साथ ट्रेड करने की सलाह दी गई है।डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!