बिजनेस

शेयर हों तो ऐसे, 4 दिन में 2 लाख को बनाया 3 लाख तक, शेयरहोल्डर्स की मौजा ही मौजा

5 शेयरों ने बीते कारोबारी हफ्ते में निवेशकों को 50 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। इससे उनके 2 लाख रु 3 लाख में बदल गए। पिछले हफ्ते 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहा था।

Image

पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • त्रिवेणी एंटरप्राइजेज ने दिया 50.41 फीसदी रिटर्न
  • 50.41 फीसदी रिटर्न से 2 लाख बने 3 लाख
  • सीएनआई रिसर्च ने कराया 44.62 फीसदी फायदा

Best Shares of the Last Week : 5 मई को खत्म हुए हफ्ते में शेयर बाजार (Share Market) सपाट बंद हुआ। एचडीएफसी (HDFC) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में आई गिरावट से शेयर बाजार को नुकसान हुआ। हफ्ते के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) इंडेक्स सिर्फ 0.02 प्रतिशत बढ़कर 18,069 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.10 प्रतिशत गिर कर 61,054.29 पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते शेयर बाजार में केवल 4 दिन कारोबार हुआ, क्योंकि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के चलते शेयर बाजार बंद रहा था। मगर 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने इन 4 दिनों में ही निवेशकों को 50 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।

त्रिवेणी एंटरप्राइजेज (Triveni Enterprises ) : 50.41 फीसदी

त्रिवेणी एंटरप्राइजेज एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप सिर्फ 20.84 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 50.41 फीसदी उछला और 2.42 रु से 3.64 रु पर पहुंचा। 50.41 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।

सीएनआई रिसर्च लिमिटेड (CNI Research Ltd) : 44.62 फीसदी

सीएनआई रिसर्च लिमिटेड का शेयर पिछले सप्ताह के 4 कारोबारी सत्रों में 44.62 फीसदी उछला। इसका रेट 1.86 रु से 2.69 रु पर पहुंचा। 44.62 फीसदी रिटर्न निवेशकों को FD जैसे ऑप्शनों में कई सालों में मिलेगा।

राणे इंजन वाल्व (Rane Engine Valve) : 42.82 फीसदी

राणे इंजन वाल्व के शेयर ने बीते हफ्ते निवेशकों को 42.82 फीसदी फायदा कराया। इसका शेयर 4 दिन में 220.35 रु से 314.70 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 20 फीसदी की उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ था।

श्री हनुमान शुगर (Shree Hanuman Sugar) : 42.53 फीसदी

चौथे नंबर पर रहा श्री हनुमान शुगर। इसने 4 दिन में 42.53 फीसदी रिटर्न दिया। इसकी मार्केट कैपिटल केवल 11.77 करोड़ रु है। शुक्रवार को यह 7.80 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।

एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics) : 39.67 फीसदी

एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निवेशकों को करीब 40 फीसदी फायदा कराया। 4 दिन में इतना रिटर्न बहुत शानदार है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article