बिजनेस

26 लाख का मालिक 10 साल में सिर्फ ₹8000 के मंथली Step-Up SIP से बने, जानें यह आसान फॉर्मूला

Step-Up SIP Calculator: अगर आप कम समय में बड़ा पैसा बनाना चाहते हैं तो Step-Up SIP करें। ​SIP के मुकाबले आप आसानी से बड़ा फंड बना लेंगे। साथ ही आप पर वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा।

Image

Step-Up SIP से पैसा खुद बढ़ेगा (Istock)

Step-Up SIP Calculator: शेयर बाजार में लाख उतार-चढ़ाव के बावजूद SIP निवेशक टस से मस नहीं हो रहे हैं। हर महीने हजारों करोड़ रुपये SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सिप पर निवेशकों को भरोसा है कि लंबी अवधि में ट्रैडिशनल निवेश माध्यम से अधिक रिटर्न मिलेगा। आज हम आपको SIP से आगे एक स्टेप यानी Step-Up SIP के बारे में बता रहे हैं। इसके जरिये वित्तीय गोल का कम समय में पाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि Step-Up SIP के जरिये 26 लाख रुपये का फंड कैसे आसानी से 10 साल में पाया जा सकता है।

इस तरह करनी होगी प्लानिंग

आपको बता दें कि Step-Up SIP में हर साल सिप की रकम बढ़ानी होती है। अब सवाल उठता है कि 26 लाख रुपये के लिए क्या प्लानिंग होनी चाहिए। आइए समझते हैं।

  • मंथली इन्वेस्टमेंट: 8000 रुपये
  • सालाना स्टेप-अप सिप: 10%
  • निवेश पर अनुमानित रिटर्न: 12%
  • निवेश की अविध: 10 साल
  • निवेश की कुल रकम: ₹15,29,993
  • निवेश पर अनुमानित रिटर्न: ₹10,85,126
  • मैच्योरिटी अमाउंट: ₹26,15,119

इस तरह आप देख सकते हैं कि कोई निवेश सिर्फ 8000 रुपये से शुरुआत कर आसानी से 26 लाख रुपये की बड़ी रकम जमा कर सकते हैं।

स्टेप-अप SIP से बड़ा पैसा बनना संभव

आम SIP के मुकाबले स्टेप-अप SIP कम समय में बड़ा फंड बनाने में मदद करता है। यह रिटारयमेंट, बच्चों की शिक्षा या घर खरीदने जैसे दीर्घकालिक लक्ष्यों के लिए विशेष रूप से कारगर है। मान लीजिए कि आप 10,000 रुपये प्रति माह के SIP से शुरुआत करते हैं और 15 वर्षों तक सालाना निवेश करते हैं। आपको निवेश पर सालाना 12% रिटर्न मिलता है। इस हालात में आप 15 साल में 18,00,000 रुपये निवेश करेंगे, जिसपर अनुमानित ₹29,59,314 रिटर्न मिलेंगे। 15 साल बाद आपको कुल ₹47,59,314 मिल सकते हैं।

वहीं अगर आप 10000 रुपये से स्टेप-अप SIP शुरू कर इसे सालाना 10% बढ़ाते हैं, जिस पर अनुमानित रिटर्न 12% प्रति वर्ष है तो आपको 15 साल बाद कुल ₹82,74,718 मिलेंगे। आप समझ सकते हैं कि आपको कितना फायदा हुआ।

Step-Up SIP के 5 बड़े फायदे

बढ़ती आय के साथ निवेश : जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, आप निवेश राशि को बढ़ा सकते हैं, जिससे वेल्थ क्रिएशन तेज होता है।

महंगाई को मात : निवेश राशि को नियमित रूप से बढ़ाकर आप महंगाई के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

अनुशासित निवेश : यह नियमित और स्वचालित निवेश को प्रोत्साहित करता है, जिससे लंबे समय तक अनुशासन बना रहता है।

उच्च रिटर्न की उम्मीद : अधिक निवेश के साथ कंपाउंडिंग का लाभ बढ़ता है, जिससे रिटर्न में वृद्धि होती है।

फ्लेक्सिबिलिटी : आप अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार स्टेप-अप राशि और समय को समायोजित कर सकते हैं

Step Up SIP कैसे सेट करें

आज के समय में अधिकांश म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म और निवेश ऐप्स अपने निवेशकों को स्टेप-अप एसआईपी सेट करने का विकल्प देते हैं। आप स्टेप-अप राशि या हर साल प्रतिशत में वृद्धि के विकल्प को चुन सकते हैं। ऐसा करने से आपको हर साल एसआईपी को मैन्युअल रूप से बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इन बातों का जरूर रखें ख्याल

अपने बजट की समीक्षा करें: Step Up SIP करने से पहले यह देख लें कि आप अपने जरूरी खर्चों को रोके बिना ज्यादा राशि SIP के जरिये निवेश कर सकते हैं।

म्यूचुअल फंड के जोखिम को समझें: हमेशा याद रखें कि म्यूचुअल फंड का रिटर्न शेयर बाजार की चाल से जुड़ा होता है और इसकी कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर का उपयोग करें, लेकिन यह नहीं मान लें कि आपको इतना फिक्स रकम मिलेगा ही।

बहुत ज्यादा नहीं करें: एक ऐसा स्टेप-अप प्रतिशत चुनें जो आपकी औसत वार्षिक वृद्धि के अनुरूप हो। अधिकांश लोगों सालाना, 5% से 10% की वृद्धि करते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article