बिजनेस

IRFC Share Price Target: आईआरएफसी में आगे भी रहेगी गिरावट ! एक्सपर्ट ने दिया 104 रु का टार्गेट

IRFC Share Price Target: चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एंड एल्गो के वाइस प्रेसिडेंट के कुणाल वी परार के अनुसार आईआरएफसी के टेक्निकल एनालिसिस करने पर अलग-अलग टाइम फ्रेम से इसमें मंदी के ट्रेंड का संकेत मिल रहा है।

Image

आईआरएफसी शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईआरएफसी में आ सकती है और गिरावट
  • एक्सपर्ट ने 104 रु का टार्गेट दिया
  • फिलहाल 150 रु के ऊपर है शेयर

IRFC Share Price Target: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन या आईआरएफसी के शेयर में पिछले कुछ दिनों से गिरावट का रुख है। खासकर 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद इसमें काफी गिरावट आई है। हालांकि बुधवार के कारोबार में इसका शेयर 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। मगर इसके शेयर में आज भी कमजोरी आई थी। 153.4 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ये 153.95 रु पर खुलने के बाद 145.45 रु तक गिर गया था। हालांकि इसने रिकवरी की। करीब 3 बजे ये 1.04 फीसदी की मजबूती के साथ 155 रु पर है। हालांकि आने वाले सत्रों में इसमें और गिरावट आ सकती है। आगे जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

ये भी पढ़ें -

क्या है एक्सपर्ट की राय

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एंड एल्गो के वाइस प्रेसिडेंट के कुणाल वी परार के अनुसार आईआरएफसी के टेक्निकल एनालिसिस करने पर अलग-अलग टाइम फ्रेम से इसमें मंदी के ट्रेंड का संकेत मिल रहा है।

  • वीकली चार्ट : हैंगिंग मैन कैंडलस्टिक पैटर्न का बनना स्टॉक में संभावित मंदी का संकेत देता है
  • डेली चार्ट : स्टॉक वर्तमान में अपने 20-डे मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है, जो करीबी समय में गिरावट का संकेत है
  • प्रति घंटा चार्ट : स्टॉक प्रति घंटा चार्ट पर अपने आयताकार रेक्टेंगल फॉर्मेशन के निचले बैंड के नीचे फिसल गया है, जो इसमें कमजोरी का संकेत देता है
  • आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) : डेली आरएसआई हाल ही में अपने ओवरबॉट जोन से बाहर निकल गया है, जो स्टॉक में निगेटिव सेंटीमेंट का संकेत देता है

कितना दिया है टार्गेट

परार के अनुसार इन टेक्निकल इंडिकेटर्स को ध्यान में रखते हुए, स्टॉक में गिरावट बनी रहने की संभावना है। उन्होंने इसके लिए टार्गेट रेंज 130 रुपये से 104 रुपये रखी है। उनका मानना है कि अगर शेयर ऊपर की ओर रिकवरी करता है तो 156 रुपये के आसपास इसके लिए रेसिस्टेंट रहेगा। यानी इसके ऊपर ये आसानी से नहीं जा पाएगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article