बिजनेस

Bank of India: बैंक ऑफ इंडिया को मिला 1127 करोड़ रु का टैक्स नोटिस, NFAC के पास करेगा अपील

Bank of India Share Price: बैंक ऑफ इंडिया को आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने असेसमेंट ईयर 2016-17 से संबंधित कुल 1,127.72 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस दिया है। ये इस नोटिस के खिलाफ अपील करेगा।

Image

बैंक ऑफ इंडिया को मिला टैक्स नोटिस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ इंडिया को मिला टैक्स नोटिस
  • 1127 करोड़ रु का है टैक्स नोटिस
  • नोटिस के खिलाफ अपील करेगा बैंक

Bank of India Share Price: बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार इसे आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने असेसमेंट ईयर 2016-17 से संबंधित कुल 1,127.72 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस दिया है। बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि बैंक को असेसमेंट ईयर (AY) 2016-17 से संबंधित आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 156 के तहत एक डिमांड नोटिस मिला है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार बैंक तय समयसीमा के अंदर इस आदेश के खिलाफ आयकर आयुक्त (अपील), नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (एनएफएसी) के सामने अपील दायर करने की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढ़ें -

कारोबार पर नहीं पड़ेगा असर

बैंक को उम्मीद है कि ये डिमांड कम हो जाएगी। इस तरह बैंक की फाइनेंशियल, ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बैंक ऑफ इंडिया ने ये भी कहा कि वह नोटिस में की गई 1,127.72 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड के खिलाफ आयकर कानून में दी गई छूट का लाभ उठाएगा।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

बैंक ऑफ इंडिया का शेयर सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुआ। बैंक का शेयर 137 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 134.15 रु पर खुला। मगर कमजोर शुरुआत के बाद ये कारोबार के दौरान ऊपर चढ़ा और 142.65 रु के हाई लेवल तक गया।

अंत में बैंक का शेयर 3.75 रु या 2.74 फीसदी की मजबूती के साथ 140.75 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल 64,078.80 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 156.35 रु और निचला लेवल 69.41 रु पर है।

6 महीनों में दिया 25 फीसदी रिटर्न

  • बैंक ऑफ इंडिया का शेयर बीते 6 महीनों में 25 फीसदी चढ़ा है
  • बीते एक महीने में ये 0.93 फीसदी चढ़ा है
  • 5 दिनों में शेयर ने 4 फीसदी फायदा कराया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article