बिजनेस

Bank Holidays in June: जून में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in June 2025: हर महीने कुछ त्योहारों के चलते बैंकों की छुट्टी रहती है। वहीं सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। अगले महीने त्योहारों, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Image

जून 2025 में बैंकों की छुट्टियां

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले महीने कई दिन बंद रहेंगे बैंक
  • 10 दिन नहीं होगा
  • जून में है बकरीद

Bank Holidays in June 2025: हर महीने कुछ त्योहारों के चलते बैंकों की छुट्टी रहती है। वहीं सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। अगले महीने त्योहारों, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंकिंग सेवाओं में किसी भी असुविधा से बचने के लिए इन छुट्टियों के बारे में पहले से ही जानकारी रखें और छुट्टी वाले दिन ऑनलाइन बैंकिंग या एटीएम जैसी सेवाओं की मदद लें, जो कि छुट्टी वाले दिन भी चालू रहती हैं। आगे जानते हैं छुट्टियों की लिस्ट।

ये भी पढ़ें -

ये है बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनकारण
1 जूनरविवारवीक ऑफ
6 जूनशुक्रवारबकरीद (केरल)
7 जूनशनिवारबकरीद
8 जूनरविवारवीक ऑफ
11 जूनबुधवारसंत गुरु कबीर जयंती/गाथा दावा
14 जूनशनिवारदूसरा शनिवार
15 जूनरविवारवीक ऑफ
22 जूनरविवारवीक ऑफ
27 जूनशुक्रवाररथ यात्रा/कांग (रथजात्रा)
28 जूनशनिवारचौथा शनिवार
29 जूनरविवारवीक ऑफ
30 जूनसोमवाररेम्ना नी

हर राज्य में अलग-अलग दिन छुट्टी

ऊपर बताई गई त्योहारों की सभी छुट्टियां सभी राज्यों के लिए लागू नहीं होतीं। बल्कि कुछ छुट्टियां चुनिंदा राज्यों की होती हैं। मगर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां सभी राज्यों के लिए रहती हैं।

यहां देखें अपने शहर/राज्य की छुट्टियों की लिस्ट

यदि आप अपने शहर या राज्य की छुट्टियों की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो हम आपको उसका भी तरीका बताएंगे। आप इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अगले महीने की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। ये आरबीआई की साइट है, जहां हर महीने की छुट्टियों की लिस्ट दी गयी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article