बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 26 जुलाई 2025 को बैंक खुले हैं या बंद? देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

Saturday Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुलते हैं, अगर कोई अवकाश न हो। क्षेत्रीय छुट्टियां राज्यों के आधार पर होती हैं और स्थानीय त्योहारों या सरकारी आयोजनों पर निर्भर करती हैं, जिससे एक राज्य में बैंक खुले, तो दूसरे में बंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज बैंक खुले हैं या नहीं।

Image

आज बैंक खुले हैं या बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-Canva)

Saturday Bank Holiday Today : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, पूरे भारत में बैंक हर रविवार, और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हालांकि, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि उस दिन कोई राष्ट्रीय या क्षेत्रीय छुट्टी न हो। आगे जानिए आज बैंक खुले हैं या बंद।

Bank Holiday: क्षेत्रीय अवकाश – राज्य के अनुसार अलग

ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि क्षेत्रीय अवकाश राज्य विशेष पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां स्थानीय त्योहारों या आधिकारिक आयोजनों के कारण घोषित की जाती हैं। इसलिए, एक राज्य में बैंक खुले हो सकते हैं, जबकि दूसरे राज्य में उसी दिन बैंक बंद हो सकते हैं।

Saturday Bank Holiday: क्या 26 जुलाई 2025 को बैंक खुले रहेंगे?

नहीं, 26 जुलाई 2025 (शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है। RBI के नियमानुसार, चौथे शनिवार को देशभर में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होतीं।

Bank Holiday: जुलाई 2025 में बैंकों की बाकी छुट्टियों

  • 26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – सभी बैंकों में छुट्टी
  • 28 जुलाई (सोमवार): गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के कारण स्थानीय बैंक बंद

Bank Holiday: सिक्किम में तीन दिन का बैंक अवकाश

  • सिक्किम में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।
  • शनिवार (26 जुलाई) – चौथा शनिवार
  • रविवार (27 जुलाई) – साप्ताहिक अवकाश
  • सोमवार (28 जुलाई) – द्रुक्पा त्से-जी के उपलक्ष्य में अवकाश
द्रुक्पा त्से-जी एक प्रमुख बौद्ध त्योहार है, जिसे भगवान बुद्ध के पहले उपदेश (चार आर्य सत्य) की स्मृति में मनाया जाता है। यह उपदेश उन्होंने सारनाथ के मृगदाव (हिरण उद्यान) में दिया था।

डिजिटल बैंकिंग विकल्प – 24x7 सेवा

अगर आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के लिए पंजीकृत हैं, तो बैंक बंद होने के बावजूद आप अधिकांश बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं:-

  • तत्काल पैसे ट्रांसफर (NEFT, RTGS, IMPS, UPI)
  • बिल भुगतान, मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज
  • म्यूचुअल फंड में निवेश, बीमा खरीदना
  • लोन के लिए आवेदन और खाता अपडेट

आज, यानी 26 जुलाई 2025, को देशभर में चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम में यह बैंक अवकाश तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान, ग्राहक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने वित्तीय लेन-देन जारी रख सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article