बिजनेस

Auto Shares To Buy: होली के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा और सीआईई ऑटोमोटिव के शेयर कराएंगे प्रॉफिट, चेक करें टार्गेट

Auto Shares To Buy: मोतीलाल ओसवाल ने सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया का टार्गेट प्राइस 540 रु रखा है, जबकि शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 444.50 रु पर बंद हुआ था। अगर ये मौजूदा स्तर से टार्गेट प्राइस तक जाता है तो आपको 21.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Image

दो ऑटो शेयरों में कमाई का मौका

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दो ऑटो शेयरों में कमाई का मौका
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा और सीआईई ऑटोमोटिव देंगे अच्छा रिटर्न
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

Auto Shares To Buy: होली के बाद शेयरों से दमदार प्रॉफिट कमाई की जा सकती है। कुछ शेयरों के लिए ब्रोकरेज फर्म और मार्केट एक्सपर्ट ने BUY रेटिंग दी है। इनमें दो ऑटो सेक्टर के शेयर शामिल हैं। ये हैं सीआईई ऑटोमोटिव और महिंद्रा एंड महिंद्रा। इन दोनों शेयरों में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा को 2005 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जबकि बीते शुक्रवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर बीएसई पर 1,879.45 रुपये पर बंद हुआ था। अगर ये मौजूदा स्तर से 2005 रु तक जाता है तो आपको करीब 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

ये भी पढ़ें -

महिंद्रा एंड महिंद्रा का रिटर्न

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ने 2024 में अब तक 10.32% रिटर्न दिया है
  • बीते 6 महीनों में ये 17.80 फीसदी ऊपर चढ़ा है
  • एक महीने में ये 2.5 फीसदी नुकसान करा चुका है
  • पिछले हफ्ते ये शेयर 1.16 फीसदी मजबूत हुआ

कितना है सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया का टार्गेट प्राइस

मोतीलाल ओसवाल ने सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया का टार्गेट प्राइस 540 रु रखा है, जबकि शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 444.50 रु पर बंद हुआ था। अगर ये मौजूदा स्तर से टार्गेट प्राइस तक जाता है तो आपको 21.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया का रिटर्न

  • पिछले हफ्ते ये 1.25 फीसदी ऊपर चढ़ा
  • एक महीने में ये 3.19 फीसदी गिरा है
  • 6 महीनों में शेयर ने 7.67 फीसदी नुकसान कराया है
  • 2024 में अब तक ये 10.39 फीसदी नीचे आया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article