बिजनेस

VAT Reduce on CNG: असम में सस्ती होगी सीएनजी, सरकार ने 9.5 फीसदी कम किया वैट

असम सरकार ने सीएनजी पर वैट घटाया है। असम सरकार ने 31 मार्च 2027 तक सीएनजी पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को वर्तमान 14.5 फीसदी से घटाकर 5 प्रतिशत करने को मंजूरी दी है। इससे राज्य में सीएनजी के दामों में कमी आएगी और सस्ती होगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

VAT Reduce on CNG: असम सरकार ने सीएनजी पर वैट घटाया है। राज्य में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी है। सरकार ने 31 मार्च, 2027 तक सीएनजी पर वैट को 14.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) क्षेत्रों के विकास के लिए धन आवंटित किया गया और प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल पहलों के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई।

असम कैंसर देखभाल फाउंडेशन के लिए वित्तीय मंजूरी

बता दें कि कैबिनेट मंत्रियों को अब हर महीने बराक घाटी का दौरा करना होगा। बैठक में 2024-25 के लिए असम कैंसर देखभाल फाउंडेशन के लिए 200 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी गई। सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि इस परियोजना में 17 कैंसर देखभाल अस्पतालों की स्थापना शामिल है, जिससे सालाना लगभग 30,000 रोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

गरीबों का मुफ्त इलाज

इसके अलावा गरीबों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट ने 2024-25 के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान असम योजना (एमएमएएवाई) के लिए 375 करोड़ रुपये मंजूर किए। एमएमएएवाई के तहत, परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा लाभ मिलता है, जिससे 36 लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

बीटीसी को 401.50 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी

इसके साथ ही कैबिनेट ने मंत्री सुशासन पहलों के उचित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए हर महीने तीन दिनों के लिए बारी-बारी से तीन बराक घाटी जिलों का दौरा करने का आदेश दिया। सीएम ने कहा कि कैबिनेट ने एसओपीडी-जी फंड के तहत वित्त वर्ष 2024-45 के लिए पहली किस्त के रूप में बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) को 401.50 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article