बिजनेस

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 2024-25 के लिए भारत की विकास दर को बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया, महंगाई कम होने की उम्मीद

  • Edited by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 11, 2024, 05:22 PM IST

Asian Development Bank: सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के निवेश के साथ-साथ उपभोक्ता मांग में सुधार होगा। इससे पहले दिसंबर में एडीबी ने 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

Image

money

Asian Development Bank: एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने गुरुवार को 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। उसे उम्मीद है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के निवेश के साथ-साथ उपभोक्ता मांग में सुधार होगा। इससे पहले दिसंबर में एडीबी ने 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। एडीबी को यह भी उम्मीद है कि आगे चलकर भारत की मुद्रास्फीति दर में कमी आएगी।

विकास दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

इसने कहा, "विनिर्माण और सर्विसेज में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से बढ़ी। यह आगे भी तेजी से बढ़ती रहेगी। विकास मुख्य रूप से मजबूत निवेश और उपभोक्ता मांग में सुधार से प्रेरित होगा। मुद्रास्फीति में गिरावट का रुझान जारी रहेगा।" इसके बाद वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एडीबी ने भारत की विकास दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यम अवधि में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारत को ग्लोबल वैल्यू चेन में एकीकरण की जरूरत है।

मुद्रास्फीति दर घटकर लगभग 5 प्रतिशत पर

एडीबी के विकास पूर्वानुमान में वृद्धि आईएमएफ और विश्व बैंक के अनुरूप है। 29 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645.58 बिलियन डॉलर की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया और यह 11 महीने तक के आयात के लिए काफी है। मुद्रास्फीति दर घटकर लगभग 5 प्रतिशत पर आ गई है और इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है जो आगे स्थिर आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article