बिजनेस

Ashok Leyland Bonus Share Issue: पूरे जोश में अशोक लीलैंड, इस दिन जारी करेगा बोनस शेयर!

Ashok Leyland Bonus Share Issue: अशोक लेलैंड हाईवे पर नहीं, बल्कि शेयर बाजार में धूम मचा रहा है। अशोक लेलैंड बोर्ड 23 मई को होने वाली अपनी आगामी बोर्ड बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार कर सकता है, कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से शेयरधारकों को सूचित किया है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड अपने कॉमर्शियल वाहनों के लिए जानी जाती है, इस मई में पूरे जोश में है।

Image

अशोक लीलैंड शेयर बाजार में धूम मचा रहा है।

Photo : iStock

Ashok Leyland Bonus Share Issue : अशोक लीलैंड ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा है कि कंपनी का बोर्ड शुक्रवार 23 मई 2025 को होने वाली बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार कर सकता है। इसी बैठक में कंपनी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तिमाही और सालाना वित्तीय रिजल्ट्स की भी घोषणा करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 23 मई 2025 को होने वाली बैठक में, निदेशक मंडल वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2025 को समाप्त के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड ऑडिटेड वित्तीय परिणामों पर विचार करेगा। उसी बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है, जो आवश्यक अनुमोदनों के अधीन होगा।

14 साल बाद जारी करने जा रहा है अशोक लीलैंड बोनस

2011 के बाद पहली बार अशोक लीलैंड बोनस शेयर जारी करने की तैयारी कर रहा है। निदेशक मंडल की बैठक 23 मई को होगी और अन्य बातों के अलावा, वे आवश्यक अनुमोदन के अधीन बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।

अब तक 625% का अंतरिम डिविडेंड

हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने इससे पहले 17 मई को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था, जो कि प्रति शेयर ₹4.25 (रु. 1 के फेस वैल्यू पर) है। इस वित्त वर्ष में अब तक कुल ₹6.25 प्रति शेयर (625%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया जा चुका है।

डिविडेंड भुगतान की तारीख

कंपनी ने बताया कि दूसरा अंतरिम डिविडेंड 14 जून 2025 या उससे पहले पात्र शेयरधारकों को दे दिया जाएगा। इस दूसरे अंतरिम डिविडेंड को प्राप्त करने की रिकॉर्ड डेट 22 मई तय की गई है और पात्र शेयरधारक 14 जून को या उससे पहले भुगतान की उम्मीद कर सकते हैं।

Ashok Leyland शेयरों में उछाल

सोमवार को एनएसई पर अशोक लीलैंड के शेयरों में 2.3% की तेजी देखी गई और यह ₹242.80 प्रति शेयर पर बंद हुआ। अशोक लेलैंड के शेयर की कीमत में लगातार तेजी देखी गई। पिछले 5 दिनों में, शेयर में 5% की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले एक महीने में इसने 9% रिटर्न दिया है। लंबी समय सीमा को देखते हुए, पिछले छह महीनों में शेयर में 11% और पिछले एक साल में 15% की वृद्धि हुई है। 2025 में अब तक, अशोक लेलैंड ने 9% रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, अगर आप किसी भी तरह का निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article