Silver price rise : 55000 रुपए किलो से ऊपर उछली चांदी, सोने में कोई खास तेजी नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2020, 02:18 PM IST

Silver rate increased मंगलवार को भारतीय वायदा बाजार में चांदी 55,000 रुपए प्रति किलो से ऊपर चली गई। लेकिन सोने की कीमत में कोई खास तेजी नहीं देखी गई।

Silver price rise : 55000 रुपए किलो से ऊपर उछली चांदी, सोने में कोई खास तेजी नहीं

Silver price increased : अंतरराष्ट्ररीय बाजार में आई जोरदार तेजी से मिले सपोर्ट से मंगलवार को भारतीय वायदा बाजार में चांदी 55,000 रुपए प्रति किलो से ऊपर चली गई। हालांकि सोने में कोई खास तेजी नहीं देखी जा रही है। कमोडिटी बाजार के जानकार बताते हैं कि चांदी की औद्योगिक मांग बढ़ने की उम्मीदों से कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9.27 बजे चांदी के सितंबर एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट में में बीते सत्र के मुकाबले 1275 रुपए यानी 2.36% की तेजी के साथ 55,280 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। 

जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान चांदी का भाव एमएसीएक्स पर 55,465 रुपए प्रति किलो तक उछला जोकि 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। एमसीएक्स पर सोने के अगस्त वायदा कॉन्ट्रैक्ट में पिछले सत्र से महज 113 रुपए की तेजी के साथ 49,140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था।

उधर, अंतरराष्ट्ररीय बाजार कॉमेक्स में चांदी के सितंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट में पिछले सत्र से 2.68% की तेजी के साथ 20.733 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर चांदी का भाव 20.848 डॉलर प्रति औंस तक उछला, जोकि 2016 के बाद का सबसे उंचा स्तर है।

कॉमेक्स पर सोने के अगस्त वायदा कॉन्ट्रैक्ट में पिछले सत्र से महज 4.50 डॉलर यानी 0.25% की तेजी के साथ 1821.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 1822.95 डॉलर प्रति औंस तक उछला।

चांदी न सिर्फ कीमती धातु है बल्कि यह एक औद्योगिक धातु भी है और इसका उपयोग आभूषण के साथ-साथ उद्योग में भी होता है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोग्राफी के अलावा कई अन्य सेक्टरों के उद्योगों में भी होता है।

End of Article