HDFC Home Loan: एचडीएफसी के होम लोन ग्राहकों को देनी होगी ज्यादा EMI, बैंक ने बढ़ा दी ब्याज दरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 04:15 PM IST

HDFC Home Loan Interest Rate :देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने लोन पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

HDFC Home Loan: एचडीएफसी के होम लोन ग्राहकों को देनी होगी ज्यादा EMI, बैंक ने बढ़ा दी ब्याज दरें

हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में वृद्धि की, जिस पर 1 अगस्त, 2022 से इसके एडजस्टेबल रेट होम लोन को 25 आधार अंकों से बेंचमार्क किया गया है। नई दरें 1 अगस्त से प्रभावी हो जाएंगी इससे पहले 9 जून को देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने RPLR में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की थी।  इसका असर नए व पुराने दोनों ग्राहकों पर होगा और उनकी होम लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए आरबीआई रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर सकता है। आरबीआई रेपो रेट में 0.35 से 0.50 फीसद की बढ़ोतरी कर सकता है।

गौर हो कि इस वृद्धि से पहले भी एचडीएफसी ने 9 जून को आरपीएलआर में 50 बेसिस पॉइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी वहीं उससे पहले 1 जून को दर में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।

लोगों की EMI की रकम बढ़ जाएगी

गौर हो कि आरपीएलआर वह दर है, जिस पर एचडीएफसी की होम लोन की दरें बेंचमार्क होती हैं। ब्याज दरों में हुई इस बढ़ोतरी से एचडीएफसी से होम लोन लेने वालों पर बोझ पड़ेगा और लोगों की ईएमआई (EMI) की रकम बढ़ जाएगी।

End of Article