जीतो कनेक्ट में बोले पीएम मोदी, वैश्विक कल्याण के लिए आगे बढ़ रहा है भारत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 01:20 PM IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश को लेकर दुनिया का दृष्टिकोण आशावादी है। इस भरोसे पर हर एक भारतीय को गर्व होना चाहिए।

जीतो कनेक्ट में बोले पीएम मोदी, वैश्विक कल्याण के लिए आगे बढ़ रहा है भारत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेस के जरिए जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के जीतो कनेक्ट 2022 (JITO Connect 2022) के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे वैश्विक शांति हो, समृद्धि की हो, अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाना हो या फिर वैश्विक चुनौतियों से जुड़े समाधान हो, आज दुनिया भारत की ओर बड़े विश्वास के साथ देख रही है।

वोकल फॉर लोकल मंत्र को किया रेखांकित
'वोकल फॉर लोकल' मंत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के बीच हमें विदेश के प्रोडक्ट्स का गुलाम नहीं बनना चाहिए।' उन्होंने तीन यूरोपीय देशों की अपनी तीन दिवसीय यात्रा का भी उल्लेख किया। इस संदर्भ में पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने भारत के सामर्थ्य, संकल्पों और अवसरों के संबंध में काफी लोगों से चर्चा की है।

नए भारत का उदय सभी को जोड़ता है। दुनिया अब भारत की तरफ देखने लगी है। दुनिया में राजनीति से जुड़े लोग हों, नीति निर्माण से जुड़े लोग हो, या फिर जागरूक समाज के नागरिक हों, विचारों में चाहे जितनी भी भिन्नता हो, आज सभी को लगता है कि भारत अब प्रोबेबिलिटी और पोटेंशल से आगे बढ़कर वैश्विक कल्याण के लिए आगे बढ़ रहा है। 

टैलेंट, ट्रेड और टेक्नोलॉजी को किया जा रहा प्रोत्साहित 
आज देश टैलेंट, ट्रेड और टेक्नोलॉजी को जितना हो सके उतना ज्यादा प्रोत्साहित कर रहा है। देश में हर रोज दर्जनों स्टार्टअप्स रजिस्टर हो रहे हैं। हर हफ्ते एक यूनिकॉर्न बन रहा है। देश हजारों कंप्लाएंस खत्म करके जीवन और जीविका को आसान बना रहा है। टैक्स व्यवस्था फेसलेस है, ट्रांसपेरेंट हैं, ऑनलाइव है। देश मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम हो बखूबी चला रहा है। एक के बाद एक कदम हर हिंदुस्तानी के गर्व को बढ़ाते हैं।

End of Article