आपके पास भी है PNB का डेबिट कार्ड? तो मिलेगा 2 लाख रुपये का फायदा, जानें कैसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2021, 06:02 PM IST

PNB Rupay Platinum Debit Card: पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का बेनिफिट लेकर आया है।

आपके पास भी है PNB का डेबिट कार्ड? तो मिलेगा 2 लाख रुपये का फायदा, जानें कैसे
Photo Credit: BCCL

PNB Debit Card: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में है और आप बैंक का डेबिट कार्ड (Debit Card) इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी है। पीएनबी अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का बेनिफिट दे रहा है। इसके अलावा आपको कई और फायदे मिलेंगे। बैंक ग्राहकों को पीएनबी रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड (PNB Rupay Platinum Debit Card) पर यह फायदा दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को इसकी जानकारी दी। बैंक ने ट्वीट में लिखा कि, 'पीएनबी के साथ अपने रियल फन को अनबॉक्स करें। पीएनबी रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड के जरिए आपको कई खास बेनिफिट्स मिलेंगे।'

  • ये हैं पीएनबी रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड के फायदे (PNB RuPay Platinum Debit Card Benefits)
  • ग्राहकों को फ्री में मिलेगा एयरपोर्ट लॉज एसिस
  • अमेजन और स्विगि पर मिलेगी 20 फीसदी की छूट
  • 2 लाख रुपये का फ्री एक्सिडेंटल इंश्योरेंस की सुविधा
  • एक्सक्लूसिव मर्चेंट ऑफर्स

कार्ड के बारे में जानें
पीएनबी रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस ऑफिशियल लिंक (https://tinyurl.com/2p96m2h7) पर जाएं। यहां पर आपको इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि इसके अलावा भी पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को कई कार्ड की सुविधा देता है। ग्राहकों को सभी कार्ड पर अलग-अलग ऑफर्स मिलते हैं।
 

End of Article