Gold-Silver Rate Today, 28 June 2022: सोने की कीमत में बढ़त, जानें कितने में बिक रही है पीली धातु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 12:27 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 28 June 2022: G7 देशों की ओर से रूस के तेल और गैस एक्सपोर्ट पर नए प्रतिबंधों की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमत में उतार- चढ़ाव जारी है।

Gold-Silver Rate Today, 28 June 2022: सोने की कीमत में बढ़त, जानें कितने में बिक रही है पीली धातु

Gold and Silver Rate Today, 28 June 2022: मंगलवार को सोने की कीमत (Gold Price) में तेजी आई, लेकिन चांदी की कीमत (Silver Price) में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा 0.15 फीसदी या 77 रुपये की तेजी के साथ 50,726 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी वायदा 0.22 फीसदी या 11 रुपये की गिरावट के साथ 60,561 रुपये प्रति किलोग्राम पर लगभग सपाट कारोबार कर रही थी।

सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है, लेकिन उच्च ब्याज दरें बुलियन की अवसर लागत को बढ़ाती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, हाजिर बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,094 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 60,832 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली की वजह से निवेशकों की भावना कमजोर हुई है और रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 22 पैसे की गिरावट के साथ रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर रुख के साथ 78.53 पर खुला था। बाद में स्थानीय मु्द्रा और कमजोर हुई और डॉलर के मुकाबले अब तक का सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

ग्लोबल मार्केट में सस्ता हुआ सोना
ग्लोबल मार्केट में आज सोना 0.30 फीसदी गिरकर 1825 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी 0.13 फीसदी बढ़कर 21.19 डॉलर पर पहुंच गई। तांबा 0.57 फीसदी ऊपर 376.6 डॉलर पर पहुंच गया। इसके साथ ही जिंक और एल्युमिनियम की कीमत भी कम हुई। ब्रेंट क्रूड 1.80 फीसदी ऊपर 115.2 डॉलर प्रति बैरल और WTI 1.81 फीसदी ऊपर 109.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

End of Article