Sensex, 10 August : सेंसेक्स 142 अंक, निफ्टी 11250 अंक से ऊपर बंद, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2020, 08:03 PM IST

Share market 10 August 2020 : अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और निवेशकों की लिवाली बढ़ने से सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 142 अंक बढ़ गया।

Sensex, 10 August : सेंसेक्स 142 अंक, निफ्टी 11250 अंक से ऊपर बंद, देखें वीडियो

Stock Market, 10 August 2020 :  अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और निवेशकों की लिवाली बढ़ने से सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 142 अंक बढ़ गया। लार्सन एण्ड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों को निवेशकों का समर्थन था। सेंसेक्स दिन में 390.12 अंक चढ़ था लेकिन मुनाफा वसूली से यह बढ़त कम हो गई। अंत में सेंसेक्स 141.51 अंक यानी 0.37% लाभ के साथ 38,182.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचंज (एनएसई) का निफ्टी 56.10 अंक यानी 0.50% बढ़कर 11,270.15 अंक पर बंद हुआ।

लार्सन एण्ड टुब्रो चार प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, टेक महिन्द्रा, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के शेयर भी लाभ में रहे। इसके विपरीत रिलायंस, एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज फिनसर्व और बजाजा फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आयी।

बाजार सूत्रों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने से बाजार में उत्साह बढ़ा । विदेशी कोषों के निवेश का प्रवाह जारी रहने का भी अनुकूल असर रहा। शेयर बाजार से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक गत सप्ताहांत शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 397.32 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

एशियाई बाजारों में शंघाई और सोल के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुये जबकि हांगकांग में गिरावट रही। उधर टोक्यों में अवकाश के कारण बाजार बंद रहे। यूरोप के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में तेजी पर थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.97% बढ़कर 44.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 74.90 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

End of Article