Bank Holiday List: इस हफ्ते कुल छह दिन बंद रहेंगे बैंक, क्या आज भी है छुट्टी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 10:12 AM IST

Bank holidays in August 2022: बैंक ग्राहकों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। इस हफ्ते बैंक के जरूरी काम निपटाने के लिए आपको सिर्फ एक ही दिन मिलेगा।

Bank Holiday List: इस हफ्ते कुल छह दिन बंद रहेंगे बैंक, क्या आज भी है छुट्टी?
Photo Credit: BCCL

Bank holidays in August 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल तीन शीर्षकों के अंतर्गत बैंक अवकाशों को वर्गीकृत करता है- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट हॉलिडे, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट अवकाश। अगस्त के पूरे महीने त्योहारों के अवसर पर बैंक कई दिन बंद रहेंगे। मुहर्रम (Muharram) और रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) जैसे त्योहारों की वजह से इस हफ्ते अलग- अलग राज्यों में देश भर में बैंकों में कुल 6 दिनों के लिए काम नहीं होगा।

इस हफ्ते कब- कब बंद हैं बैंक?

  • मुहर्रम (अशूरा) के उपलक्ष्य में 8 अगस्त को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद थे।
  • अगरतला, अहमदाबाद, आईजॉल, कानपुर, कोलकाता, चेन्‍नई, जयपुर, नई दिल्‍ली, नागपुर, पटना, बंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ और हैदराबाद में मुहर्रम (अशूरा) के अवसर पर आज यानी 9 अगस्त को बैंक बंद हैं।
  • अहमदाबाद, जयपुर, देहरादून, भोपाल और शिमला में 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन के अवसर पर बैंकों में काम नहीं होगा।
  • कानपुर और लखनऊ में 12 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
  • महीने के दूसरे शनिवार और इंफाल में देशभक्त दिवस के अवसर पर 13 अगस्त को सभी राज्यों में बैंक बंद हैं।
  • इसके अगले दिन यानी 14 अगस्त 2022    को रविवार है, जब बैंकों में काम नहीं होगा।

आप किस दिन निपटा सकते हैं काम?
यानी इस हफ्ते बैंक के जरूरी काम निरटाने के लिए आपके पास सिर्फ एक है दिन बचा है, वो है 10 अगस्त 2022 यानी बुधवार का दिन। 

अगले हफ्ते भी कई दिन बंद रहेंगे बैं, ये रही पूरी लिस्ट (Bank Holiday List August 2022) -
 

तारीख राज्य अवसर
15 अगस्त 2022 सभी राज्य स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2022 नागपुर, बेलापुर और मुंबई पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
18 अगस्त 2022 कानपुर, देहरादून, भुवनेश्वर और लखनऊ जन्माष्टमी (श्रवण वड-8)/कृष्ण जयंती
19 अगस्त 2022 अहमदाबाद, गंगटोक, चंडीगढ़, चेन्‍नई, जम्मू, जयपुर, पटना, भोपाल, रांची, रायपुर, श्रीनगर, शिमला और शिलांग जन्माष्टमी (श्रवण वड-8)/कृष्ण जयंती
20 अगस्त 2022 हैदराबाद श्री कृष्ण अष्टमी
21 अगस्त 2022 सभी राज्य रविवार
27 अगस्त 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
28 अगस्त 2022 सभी राज्य रविवार
29 अगस्त 2022 गुवाहाटी श्रीमंत शंकरदेव की तिथि
31 अगस्त 2022 अहमदाबाद, चेन्‍नई, नागपुर, पणजी, बंगलुरु, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई और हैदराबाद संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी

इस बात का रखें ध्यान - इन छुट्टियों में अलग- अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं।

End of Article