बिजनेस

Apollo Sindoori Hotels Share: रॉकेट बना अयोध्या में कारोबार करने वाली कंपनी का स्टॉक, लगाई 20 फीसदी की जोरदार छलांग

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Jan 10, 2024, 02:12 PM IST

Apollo Sindoori Hotels Ltd Share: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी अयोध्या नगरी को तैयार किया जा रहा है। इस बीच अयोध्या में कारोबार करने वाली एक कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट धमाल मचा रहे हैं। बीते दिन 1996 रुपये के स्तर पर क्लोज होने वाला यह स्टॉक आज सुबह 15 फीसदी की तेजी के साथ खुला।

Image

Apollo Sindoori Hotels Ltd stock price

Photo : iStock

Apollo Sindoori Hotels Ltd Share: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है। मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी अयोध्या नगरी को तैयार किया जा रहा है। इस बीच अयोध्या में कारोबार करने वाली एक कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट धमाल मचा रहे हैं। कंपनी का नाम है, अपोलो सिंदुरी होटल्स। अपोलो सिंदुरी होटल्स के शेयर आज बीएसई पर 15 फीसदी से अधिक की जोरदार तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। कंपनी के शेयरों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है।

csx

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी

बीते दिन 1996 रुपये के स्तर पर क्लोज होने वाला यह स्टॉक आज सुबह 15 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ ओपन हुआ और 2300 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। स्टॉक ने आज अपने 52 वीक के हाई को हिट किया है। दोपहर 1:45 बजे तक यह शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 2,395.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अपोलो सिंदुरी होटल्स मुख्य रूप से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी है। अयोध्या में इस कंपनी का मल्टीलेवल पार्किग फैसिलिटीज हैं।

5 दिन में 56 फीसदी का उछाल

अपोलो सिंदुरी होटल्स के शेयर पिछले पांच दिनों में 56 फीसदी से अधिक उछले हैं। वहीं, एक महीने में इस कंपनी के शेयरों में 51 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। पिछले छह महीने में यह स्टॉक 71 फीसदी की अधिक चढ़ा है। इस स्टॉक ने आज 2,395.95 रुपये के स्तर पर अपना 52 वीक का हाई टच किया है। वहीं, इसका लो लेवल 1020 रुपये है। पिछले साल फरवरी में यह अपने निचले स्तर पर पहुंचा था।

हॉस्पिटैलिटी के कारोबार में तेजी की उम्मीद

अयोध्या में हो रहे डेवलपमेंट से कई कंपनियों को फायदा हुआ है। मंदिर के खुलने के बाद अयोघ्या में पर्यटन के लिए दुनियाभर से भारी संख्या में लोगों के आने का अनुमान है। इसलिए वहां काम रही कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रहा है। अयोध्या के आसपास हॉस्पिटैलिटी के कारोबार में जोरदार तेजी आने की उम्मीद है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article