बिजनेस

Defence Stock: 1500 फीसदी रिटर्न देने वाले डिफेंस स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट, क्या आपके पास है ये शेयर

Apollo Micro Systems: Apollo Micro Systems ने Redon Systems के साथ रक्षा निर्माण में सहयोग के लिए एक नई साझेदारी की है। कंपनी के शेयर ने पिछले 5 सालों में 1500% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। Q3 FY2025 में कंपनी का मुनाफा 83% बढ़कर ₹18.24 करोड़ हो गया।

Image

Apollo Micro Systems और Redon Systems में साझेदारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Apollo Micro Systems: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की प्रमुख कंपनी Apollo Micro Systems ने Redon Systems के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। यह समझौता कंटेनराइज्ड ऑटोमैटिक लैंडिंग मॉड्यूल सिस्टम्स के निर्माण में सहयोग के लिए किया गया है। Redon Systems मुख्य रूप से लूटेरिंग मुनीशन (Loitering Munition) के डिजाइन और निर्माण में सक्रिय है।

कंपनी द्वारा दिए गए रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, Apollo और Redon मिलकर रक्षा क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक तकनीकी समाधान विकसित करेंगे और संयुक्त रूप से विभिन्न रक्षा प्रणालियों का निर्माण करेंगे।

शेयर प्राइस में जबरदस्त उछाल

Apollo Micro Systems के शेयर की बात करें तो यह NSE पर बुधवार को ₹129 पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले 2 वर्षों में 326% और 3 वर्षों में 797% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। इतना ही नहीं, बीते 5 वर्षों में यह 1500% से अधिक की बढ़त दर्ज कर चुका है, जिससे निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ है।

Q3 FY2025 के नतीजे: जबरदस्त मुनाफा

Apollo Micro Systems ने Q3 FY2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 83% की बढ़त के साथ ₹18.24 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹9.96 करोड़ था।

कंपनी की कुल आय (Revenue) 62% बढ़कर ₹149.37 करोड़ हो गई, जो कि पिछले साल ₹91.84 करोड़ थी। यह वृद्धि कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल और बढ़ती मांग को दर्शाती है।

डिफेंस सेक्टर में Apollo Micro Systems की बड़ी सफलता

Apollo Micro Systems को हाल ही में DRDO (Defence Research and Development Organisation) से ₹7.37 करोड़ की परियोजना का सबसे कम बोली लगाने वाला ठेकेदार (L1 Bidder) घोषित किया गया। यह कंपनी डिफेंस, रेलवे, ट्रांसपोर्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी काम करती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article