बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से इन 5 ने दिया जोर का झटका, सिर्फ 3 में रही तेजी

ईरान युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है। इससे निवेशकों को तगड़ा नुकसान हो रहा है। निवेशकों को समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्या करें? अगर आप भी निवेशक हैं तो यह समय मुश्किल का है।

Image

सेंसेक्स

ईरान संकट के कारण पिछले हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट रही। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट आई, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ। बता दें कि बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1.75 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 89,720.3 करोड़ रुपये घटकर 18,24,515.62 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 37,248.59 करोड़ रुपये घटकर 11,64,018.69 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में 35,399.42 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 9,41,569.15 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 8,121.76 करोड़ रुपये घटकर 8,83,551.30 करोड़ रुपये रह गया। इन 5 कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

सेंसेक्स 949 अंक लुढ़का था

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 949.74 अंक या 1.27 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 294.9 अंक या 1.27 प्रतिशत के नुकसान में रहा। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,480.42 करोड़ रुपये घटकर 10,50,413.33 करोड़ रुपये पर आ गई। हिंदुस्तान युनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,091.13 करोड़ रुपये घटकर 4,87,540.19 करोड़ रुपये रहा, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 271.35 करोड़ रुपये घटकर 8,64,668.65 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन 3 कंपनियों ने टूटते बाजार में कराया फायदा

इस रुख के उलट लार्सन एंड टुब्रो का बाजार मूल्यांकन 18,051.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,536.19 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 8,680.36 करोड़ रुपये बढ़कर 5,25,395.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,245.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,034.67 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article