बिजनेस

बंट जाएगा अलीबाबा,गायब रहे जैक मा का चीन लौटते बड़ा ऐलान,हुकूमत के निशाने पर थे

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 29, 2023, 01:08 PM IST

Jack Ma Announcements on Ali baba Group: जैक मा का 220 अरब डॉलर के कारोबार को बांटने का फैसला काफी चौंकाने वाला है। खास तौर से इस फैसले का असर चीन के टेक बाजार पर सीधे तौर पर पड़ेगा। लेकिन इसके पहले अक्टूबर 2020 में चीनी सरकार ने जैक मा के एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के IPO को रोक दिया था।

Image

जैक मा का बड़ा ऐलान

Jack Ma Announcements on Ali baba Group: एक साल से अधिक समय तक गायब रहे अली बाबा के फाउंडर जैक मा चीन लौट आए हैं। इस दौरान रहस्मयी तरीके से छुपे रहने वाले जैम मा नए तेवर में दिख रहे हैं। उन्होंने अपने ग्रुप अलीबाबा को 6 कंपनियों में बांटने का फैसला किया है। इसके तहत उनका प्रमुख फोकस ई-कॉमर्स, क्लाउड बिजनेस और मीडिया पर रहेगा।

कभी एशिया के सबसे अमीर शख्स रहे जैक मा की गुमनामी पिछले एक साल से रहस्य का विषय बनी हुई थी। साल 2021 के अंत में जैक मा चीन से गायब हुए थे। और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, जापान, थाईलैंड से उनकी तस्वीरें बीच-बीच में सामने आती रहती थीं। अब उनके लौटने के बाद चीनी अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने दावा किया है कि इस दौरान वह नई एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी की जानकारी लेने के लिए अलग-अलग देशों का दौरा कर रहे थे। हालांकि इस संबंध में जैक मा या उनकी कंपनी के तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

220 अरब डॉलर का है कारोबार

जैक मा का 220 अरब डॉलर के कारोबार को बांटने का फैसला काफी चौंकाने वाला है। खास तौर से इस फैसले का असर चीन के टेक बाजार पर सीधे तौर पर पड़ेगा। नई योजना के तहत वह ग्रुप को क्लाउड इंटेलिजेंस ग्रुप, लोकल सर्विसेज ग्रुप, ग्लोबल डिजिटल कॉमर्स ग्रुप, डिजिटल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप ,कैनियाओ स्मार्ट लॉजिस्टिक्स ग्रुप, ताओबाओ टमॉल कॉमर्स ग्रुप में बांटेगी। जैक मा की योजना के अनुसार इस बंटवारे के बाद नई कंपनियां IPO और दूसरे साधनों के जरिए पूंजी जुटाएंगी। और सभी कंपनियों का मैनजमेंट उनकी से सीईओ और दूसरे डायरेक्टर्स द्वारा किया जाएगा। अब नई कंपनियों में जैक मा की क्या भूमिका होगी, इसे स्पष्ट नहीं किया गया है।

चीन सरकार के निशाने पर आए थे

पिछले साल नवंबर में फाइनेंशियल टाइम्स अखबार ने जैक मा के टोक्यो में रहने की खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद मेलबर्न में भी एक फैमिली के साथ समय बिताने की खबर आई थी। जैक मा स्पेन और नीदरलैंड में देखे गए थे। लेकिन इसके पहले अक्टूबर 2020 में चीनी सरकार ने जैक मा के एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के IPO को रोक दिया था। और उसक कुछ दिनों बाद ही चीन ने 'एंटी ट्रस्ट नियम' बना दिए। और उसी नियम के तहत अलीबाबा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई।

इस जांच से अलीबाबा ग्रुप को भारी नुकसान हुआ था और उसकी मार्केट कैप में 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई थी। साफ था का जैक मा चीन की सरकार के निशाने पर आ गए थे। और उसके कुछ समय बाद वह रहस्मय तरीके गायब हो गए। अब ग्रुप की रिस्ट्रक्चरिंग शायद चीन सरकार के साथ रिश्तों को सुधारने की नई कोशिश है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article