बिजनेस

Navratna Company: टार्गेट प्राइस से भी ऊपर पहुंचा मझगांव डॉक का शेयर, 1 साल में दिया 255% रिटर्न, जानें क्या है तेजी की वजह

Mazagon Dock Shipbuilders Share Price Target: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर गुरुवार को 4,095.25 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 4585 रु तक गया, जो इसका नया ऑल टाइम हाई है।

Image

मझगांव डॉक का शेयर उछला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने छुआ नया रिकॉर्ड लेवल
  • 4585 रु के ऑल-टाइम हाई तक गया
  • कंपनी को मिला नवरत्न का दर्जा

Mazagon Dock Shipbuilders Share Price Target: गुरुवार को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर करीब 9 फीसदी की उछाल के साथ नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। दरअसल इस कंपनी को नवरत्न का दर्जा मिल गया है। इसी से कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। नवरत्न का दर्जा पाने वाली ये भारत की 18वीं पीएसयू बन गई है। ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट आदित्य अग्रवाल ने इस शेयर पर अपनी राय पेश की थी। उन्होंने निवेशकों को 4200 रुपये के प्राइस टार्गेट के साथ इस युद्धपोत और पनडुब्बी निर्माता के शेयर को खरीदने की सलाह दी थी। मगर आज आई तेजी ये शेयर 4500 रु के भी ऊपर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें -

कितनी है शेयर में तेजी

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर बीएसई पर 4081 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 4,095.25 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 4585 रु के नए ऑल टाइम हाई तक गया। करीब सवा 3 बजे ये 353.95 रु या 8.67 फीसदी की तेजी के साथ 4434.95 रु पर है।

क्या होता है नवरत्न कंपनी का दर्जा मिलने का फायदा

भारत सरकार टॉप पीएसयू कंपनियों को नवरत्न का दर्जा देती है और इसके बाद ये कंपनियां केंद्र की मंजूरी के बिना 1,000 करोड़ रुपये तक का भारी निवेश करने के लिए अधिकृत हो जाती हैं। इन पीएसयू के पास एक साल में अपनी नेटवर्थ का 30 प्रतिशत तक निवेश करने की अथॉरिटी होती है, बशर्ते वे 1,000 करोड़ रुपये की सीमा का पालन करें।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

अवधिशेयर का रिटर्न
5 दिन11.7 फीसदी
1 महीना41 फीसदी
2024 में अब तक93.6 फीसदी
6 महीने88.85 फीसदी
1 साल255.4 फीसदी
नोट : - यहां बताया गया रिटर्न गुरुवार 27 जून को दोपहर को करीब सवा 3 बजे तक का है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article