बिजनेस

Adani Group: अदाणी पावर लैंको अमरकंटक पावर का करेगी अधिग्रहण, NCLT से मिली मंजूरी

Adani Group: एलएपीएल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 600 मेगावाट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र का संचालन करती है।इस अधिग्रहण के बाद अदाणी पावर की संयुक्त परिचालन बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 15,850 मेगावाट हो जाएगी।

Image

अदाणी पावर

Adani Group:अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने 4,101 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान कर लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड (LAPL) का अधिग्रहण करने की योजना को मंजूरी दे दी है।लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड इस समय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता के तहत कर्ज समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। उसके अधिग्रहण के लिए अदाणी पावर ने अपनी समाधान योजना पेश की थी। अदाणी पावर इस योजना के तहत नकद विचार के लिए एलएपीएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह अधिग्रहण एनसीएलटी का अनुमोदन मिलने की तारीख से 60 दिनों के भीतर 20 अक्टूबर, 2024 तक पूरा किया जाना है।

क्या करती है LAPL

एलएपीएल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 600 मेगावाट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र का संचालन करती है।इस अधिग्रहण के बाद अदाणी पावर की संयुक्त परिचालन बिजली उत्पादन क्षमता बढ़कर 15,850 मेगावाट हो जाएगी।

इसके अलावा अदाणी समूह के प्रवर्तक अंबुजा सीमेंट्स में अपनी तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं। यह हिस्सेदारी को वांछित स्तर पर बनाए रखने के लिए नियमित समायोजन का हिस्सा है।एक सूत्र ने कहा कि प्रवर्तक सीमेंट बनाने वाली कंपनी में करीब सात करोड़ शेयर (2.84 प्रतिशत हिस्सेदारी) 4,198 करोड़ रुपये (50 करोड़ डॉलर) में बेचेंगे।पेशकश कीमत 600 रुपये प्रति शेयर है, जो बीएसई पर बृहस्पतिवार के बंद भाव 632.90 रुपये से पांच प्रतिशत कम है।

क्यों बेच रहे हैं हिस्सेदारी

उद्योगपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले प्रवर्तक समूह के पास समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में 125 अरब डॉलर मूल्य के शेयर हैं।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि समूह निवेशक की आवश्यकताओं के अनुरूप भी समायोजन करता है। समूह ने बड़े पैमाने पर दीर्घकालिक निवेशकों को आकर्षित किया है।उन्होंने कहा कि हिस्सेदारी में समायोजन नियमित आधार पर किया जाता है। इसका मकसद प्रर्वतकों की हिस्सेदारी को वांछित स्तर पर रखना है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article