बिजनेस

ये रहा अडानी ग्रुप का फ्यूचर प्लान! इस एयरपोर्ट पर करेंगे 10,700 करोड़ का निवेश

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 19, 2022, 10:02 AM IST

Gautam Adani: गौतम अडानी के अडानी ग्रुप ने नवंबर 2020 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नियंत्रण ले लिया था।

Image

ये रहा अडानी ग्रुप का फ्यूचर प्लान, इस एयरपोर्ट पर करेंगे 10,700 करोड़ का निवेश

Photo : BCCL

नई दिल्ली। एशिया के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) जल्द ही लखनऊ एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपये खर्च कर सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अडानी की कंपनी लखनई के हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 10,700 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है। इस निवेश से एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता 4 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (MPPA) से बढ़कर 39 एमपीपीए हो जाएगी।

मंत्रालय से मिली मंजूरी

आगे यह भी कहा गया है कि इस हवाई अड्डे की विस्तार योजना को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से 15 दिसंबर 2022 को ही मंजूरी मिल गई थी। हालांकि, मंत्रालय को सौंपी गई योजना में इस विस्तार की समय सीमा का कोई उल्लेख नहीं किया गया था। पहले की रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी ग्रुप साल 2023 से 2027 के बीच में अहमदाबाद हवाई अड्डे में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे इसकी यात्री क्षमता तीन गुना हो जाएगी, जिससे यह एक रीजनल हब बन सके।

क्या है प्लान?

अडानी समूह की कंपनी ने कहा कि लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CCSIA) का कुल लैंड एरिया 509.41 हेक्टेयर (1258.80 एकड़) है। LIAL ने अब 457.1 हेक्टेयर एरिया में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के विस्तार का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में CCSIA के दो ऑपरेशनल यात्री टर्मिनल हैं 0 अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल (T1) और घरेलू टर्मिनल (T2)। एक नया एकीकृत टर्मिनल भवन (T3) निर्माणाधीन है, जो टर्मिनल टी1 के पश्चिम में स्थित है।

योजना के अनुसार, 39 एमपीपीए को समायोजित करने के लिए टी3 के साथ, संबंधित बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और उपयोगिताओं के साथ एक नया टर्मिनल भवन (T4) बनाया जाएगा। सीसीएसआईए वर्तमान में 4 एमपीपीए को संभालने में सक्षम है, जैसा कि अडानी ग्रुप की ओर से अक्टूबर में एक प्रेजेंटेशन में कहा गया था।

LIAL की योजना में कहा गया है कि हर साल 0.25 मिलियन टन तक कार्गो को संभालने के लिए कुल 23.14 हेक्टेयर एरिया में सीसीएसआईए में एक कार्गो कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article