बिजनेस

4 लोगों ने मिलकर चुराया था अडानी का 6000 किलो का पुल, चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Adani Electricity Bridge: एक पुलिस अधिकारी के अनुसार 26 जून को अडानी इलेक्ट्रिसिटी के एक सीनियर ऑफिसर ने एक FIR दर्ज कराई थी, जिसमें चोरी हुए लोहे के पुल की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई थी।

Image

अडानी इलेक्ट्रिसिटी का चोरी हुआ पुल मिला

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी इलेक्ट्रिसिटी का पुल हुआ था चोरी
  • पुलिस ने ढूंढ निकाला पुल
  • 4 लोग हुए गिरफ्तार

Adani Electricity Bridge: मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उपनगर में एक नाले के ऊपर मौजूद 6,000 किलोग्राम वजनी लोहे के पुल की चोरी में शामिल होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 90 फीट लंबा पुल मलाड (पश्चिम) में भारी बिजली केबलों की आवाजाही की सुविधा के लिए अडानी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity) ने लगाया था।

यहां जून 2022 में बतौर अस्थायी पुल स्थापित किया गया था। फिर मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल 2023 में एक स्थायी पुल बनाया गया। इसे कुछ महीने पहले ही मलाड बैक रोड पर ले जाया गया था। हालाँकि, जून में पुल रहस्यमय तरीके से बिना किसी सुराग के गायब हो गया।

2 लाख रु है कीमत

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार 26 जून को अडानी इलेक्ट्रिसिटी के एक सीनियर ऑफिसर ने एक FIR दर्ज कराई थी, जिसमें चोरी हुए लोहे के पुल की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई थी।

जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि पुल को आखिरी बार 6 जून को अपनी जगह पर देखा गया था। घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है, इसलिए पुलिस ने आस-पास के इलाकों में लगे निगरानी कैमरों के फुटेज को स्कैन किया और एक बड़े व्हीकल को 11 जून को पुल की तरफ जाते हुए देखा।

ऐसे पकड़े गए चोर

वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके उसका पता लगाने पर पुलिस को पता चला कि उसमें गैस काटने के उपकरण थे। वाहन में गैस काटने वाली मशीनें थीं जिनका इस्तेमाल पुल को तोड़ने और 6,000 किलोग्राम वजन का लोहा चुराने के लिए किया गया।

जांच में पुलिस उस कंपनी के एक कर्मचारी तक पहुंची जिसे पुल बनाने का ठेका दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पिछले हफ्ते कर्मचारी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि साइट से चोरी किया गया पुल बरामद कर लिया गया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article