बिजनेस

सोना चांदी में दूसरे दिन भी रही तेजी, चांदी में 2150 रुपये का दिखा उछाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 14, 2023, 10:03 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। जिसकी वजह सोने का भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

Image

Gold and Silver Rate Today: चांदी में 3 हजार रुपये तक का हुआ उछाल

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 14 March 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यह जानकारी HDFC सिक्योरिटीज ने दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,150 रुपये के उछाल के साथ 66,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,909 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 20.80 डॉलर प्रति औंस रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिका के दो क्षेत्रीय बैंकों के लड़खड़ाने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि के संदर्भ में कुछ कम आक्रामक रुख अपनाये जाने की उम्मीद से सोने की कीमतें 1,900 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर के आसपास बनी हुई है।’’

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article