बिजनेस

Indian Economy: आजादी के बाद से अबतक 14 ट्रिलियन डॉलर हुए इन्वेस्ट, 8 ट्रिलियन पिछले एक दशक में

भारत की अर्थव्यवस्था में बीते एक दशक में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। भारत में आजादी के बाद निवेश हुए 14 ट्रिलियन डॉलर में से 8 ट्रिलियन डॉलर बीते 10 वर्षों में आए हैं। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत का शेयर बाजार आर्थिक ताकत का एक और आधार रहा है, जिसने समय-समय पर गिरावट के बावजूद पिछले 33 वर्षों में से 26 में सकारात्मक रिटर्न दिया है।

Image

आजादी के बाद से अबतक 14 ट्रिलियन डॉलर हुए इन्वेस्ट, 8 ट्रिलियन पिछले एक दशक में

Photo : iStock

Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था में बीते एक दशक में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। भारत में आजादी के बाद निवेश हुए 14 ट्रिलियन डॉलर में से 8 ट्रिलियन डॉलर बीते 10 वर्षों में आए हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। फाइनेंसियल सर्विसेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में कहा गया कि आने वाले वर्षों में यह बढ़त जारी रहेगी। अनुमान के मुताबिक, भारत अगले अगले पांच वर्षों में अतिरिक्त 8 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करेगा।

शेयर बाजार और आर्थिक ताकत

रिपोर्ट में कहा गया कि निवेश-टू-जीडीपी रेश्यो, जो कि 2011 के बाद से न्यूनतम स्तर पर था। सरकार की ओर से बड़े टिकट साइज के प्रोजेक्ट्स पर खर्च करने के कारण कोरोना के बाद से इसमें सुधार हुआ है। भारत के वार्षिक निवेश का बढ़ता आकार निरंतर आर्थिक विकास को दर्शाता है। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत का शेयर बाजार आर्थिक ताकत का एक और आधार रहा है, जिसने समय-समय पर गिरावट के बावजूद पिछले 33 वर्षों में से 26 में सकारात्मक रिटर्न दिया है।

विकास दर में होगा इजाफा

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि हर साल 10 से 20 प्रतिशत की अस्थायी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन ऐसे में निवेशकों को बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए और लंबी अवधि के नजरिए से बाजार में निवेशित रहना चाहिए। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत एक ऐसा बाजार बन गया है, जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। आर्थिक विकास के लिए सरकार द्वारा सुधारों पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, टेक इंडस्ट्री भी तेजी से बढ़ रही है। पांच वर्ष पहले, इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में भारत का वेटेज 9 प्रतिशत था, जो कि अब 20 प्रतिशत हो गया है। भारत की विकास दर वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत थी, जिसके 2024-25 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article