बिजनेस

SIP का 12+12+20 फॉर्मूला, अमीर बनने में कैसे आता है काम?

SIP 12+12+20 Formula : मान लीजिए किसी की सैलरी ₹35,000 है। इस हिसाब से उसे अपनी आय का 12% यानी ₹4,200 हर महीने SIP में निवेश करना चाहिए। अगर यह निवेश 20 साल तक लगातार किया जाए और 12% अनुमानित रिटर्न मिले, तो मैच्योरिटी पर करीब ₹38.63 लाख का फंड तैयार हो जाएगा।

Image

सिप 12+12+20 फार्मूला

SIP 12+12+20 Formula: म्यूचुअल फंड आज निवेशकों की पहली पसंद बन चुके हैं, क्योंकि इनमें बेहतर रिटर्न की संभावना रहती है। हालांकि, यह रिटर्न पूरी तरह शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। म्यूचुअल फंड में सबसे आसान तरीका SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) है, जिसमें आप हर महीने छोटी-छोटी रकम लगाकर बड़ा फंड बना सकते हैं।

लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि कितनी रकम और कितने समय के लिए निवेश किया जाए। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए 12+12+20 फॉर्मूला मददगार साबित हो सकता है।

क्या है 12+12+20 फॉर्मूला?

  • 12% इनकम निवेश करें – अपनी मासिक आय का 12% हिस्सा SIP में लगाएं।
  • 12% अनुमानित रिटर्न – म्यूचुअल फंड SIP से औसतन 12% सालाना रिटर्न मिल सकता है।
  • 20 साल का समय – लंबी अवधि यानी कम से कम 20 साल तक निवेश बनाए रखें।

इस फॉर्मूले का फायदा यह है कि यह आपकी सेविंग और इमरजेंसी फंड पर असर डाले बिना भविष्य के लिए मजबूत फंड बनाने में मदद करता है।

कैलकुलेशन से समझें

मान लीजिए किसी की सैलरी ₹35,000 है। इस हिसाब से उसे अपनी आय का 12% यानी ₹4,200 हर महीने SIP में निवेश करना चाहिए। अगर यह निवेश 20 साल तक लगातार किया जाए और 12% अनुमानित रिटर्न मिले, तो मैच्योरिटी पर करीब ₹38.63 लाख का फंड तैयार हो जाएगा।

क्यों है जरूरी लंबा निवेश?

म्यूचुअल फंड में जितनी लंबी अवधि के लिए निवेश करेंगे, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा। बाजार में उतार-चढ़ाव जरूर रहते हैं, लेकिन लंबे समय में उनका असर कम हो जाता है और कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है।

म्यूचुअल फंड से मिलने वाले रिटर्न पर टैक्स और अन्य चार्ज लागू होते हैं। पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करना जरूरी है ताकि जोखिम कम रहे। निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल गोल और रिस्क कैपेसिटी को जरूर समझें।

आसान शब्दों में, अगर आप हर महीने अपनी इनकम का 12% SIP में लगाते हैं और इसे 20 साल तक बनाए रखते हैं, तो भविष्य के लिए करोड़ों रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article