Suicide case In Bhopal: भोपाल में मां के बर्थडे के दिन छात्रा ने किया सुसाइड, बोला था-दूंगी सरप्राइज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 01:30 PM IST

Bhopal Crime News: भोपाल में एक नाबालिग छात्रा के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने अपनी मां को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देने की बात फोन पर की थी। छात्रा की मां अपने पति से अलग रहती हैं। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Suicide case In Bhopal: भोपाल में मां के बर्थडे के दिन छात्रा ने किया सुसाइड, बोला था-दूंगी सरप्राइज
Photo Credit: ANI

Bhopal News: राजधानी भोपाल में 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया है। बता दें कि, घटना वाले दिन बच्ची की डॉक्टर मां का जन्मदिन था। उसने फोन पर कहा था कि, जब मां घर आएंगी तो वह उन्हें सरप्राइज देने वाली है। इसके बाद वह फंदे पर झूल गई। उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामला भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सनखेड़ी कोलार में रहने वाली 14 साल की हिया वर्मा सेंट जोसेफ ईदगाह हिल्स में 10वीं की स्टूडेंट थी। उसकी मां चित्रा वर्मा मानसरोवर के डेंटल कॉलेज में डेंटिस्ट हैं। चित्रा ने पुलिस को बताया कि, जिस दिन उनका जन्मदिन था उस दिन वह रोज की तरह कॉलेज आ गईं। हिया घर पर उस समय अकेली थी। शाम को उनसे बेटी से बात हुई थी।

छात्रा ने मां से बोला था-दूंगी सरप्राइज

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा की मां चित्रा ने बताया है कि उन्होंने अपने बटी से बात करते हुए कहा था कि बेटी आज मेरा जन्मदिन है। तुमने आज मुझे विश नहीं किया। इस पर वह बोली थी - मां मैं सरप्राइज देने वाली थी। इसके बाद फोन काट दिया था। कुछ देर बाद कॉल करने पर हिया ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया था। दो-तीन बार कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से वह तुरंत घर पहुंच गई। घर पर कमरे में हिया फंदे पर लटकी मिली। उसे फंदे से उतार कर हॉस्पिटल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को रात करीब 10 बजे मिली। बता दें कि, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया है।

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की

जानकारी के लिए बता दें कि, कोलार पुलिस ने बताया कि, फिलहाल मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा हिया की आखिरी बार फोन पर बात मां चित्रा से हुई थी। चित्रा के अनुसार, वह उनके जन्मदिन के लिए सरप्राइज प्लान कर रही थी। पुलिस ने मौके से हिया का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस अब मोबाइल की जांच कराएगी, ताकि पता चल सके कि हिया ने चित्रा के अलावा किससे बात की थी या नहीं। अभी तक मोबाइल से पुलिस को खास जानकारी नहीं मिली है। चित्रा ने बताया है कि, वह पति से अलग हो चुकी हैं। वह इस समय बेटी के साथ कोलार में रहती हैं, जबकि उनके पति नेहरू नगर में रहते हैं। डॉ. चित्रा ने बताया कि हिया इसी साल 9वीं पास करके 10वीं क्लास में गई थी। पुलिस स्कूल में भी पूछताछ करने जा सकती है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!