Bhopal News:कांग्रेस ने पूछा कि आखिर एमपी का सीएम कौन ? क्या है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2020, 12:20 AM IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक तस्वीर पर तंज कसते हुए सवाल पूछा है कि आखिर एमपी की मुख्यमंत्री कौन है। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया ड्रग माफियाओं के संबंध में निर्देश दे रहे थे।

Bhopal News:कांग्रेस ने पूछा कि आखिर एमपी का सीएम कौन ? क्या है पूरा मामला

भोपाल। मप्र का CM कौन? शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर विमानतल पर अफसरों के साथ हुई बैठक में ड्रग के खिलाफ मुहिम में पुलिस प्रशासन को फ्री हैंड दिया, निर्देश सिंगल सोफे पर बैठे श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दे रहे हैं!CM,सांसद के साथ लंबे सोफे पर बैठे हैं? चित्र पूछ रहा है, CM कौन है? दरअसल यह समझना जरूरी है कि मामला क्या है। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ इंदौर में प्रशासनिक अधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और चलित नशा मुक्ति केंद्र को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह एक सोफे पर बैठे हैं। वहीं, उनके बगल के सोफे पर सीएम शिवराज और इंदौर सांसद शंकर लालवानी बैठे हैं। तस्वीर में यह दिख रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया सामने खड़े पुलिस के बड़े अधिकारी को कुछ निर्देश दे रहे हैं। वहीं, बगल में बैठे सीएम शिवराज सिंह चौहान सिर्फ देख रहे थे। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंह भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर मिले थे। उसके बाद दोनों नेता इंदौर के लिए रवाना हो गए थे। ड्रग माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। कांग्रेस का कहना है कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि एक तरफ सूबे के सीएम भी मौजूद हैं और वो शख्स पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे रहा है जो किसी संवैधानिक पद पर विराजमान नहीं है। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!