Bhojpuri Song: अंकुश राजा ने किया शिल्पी राज के साथ जमकर रोमांस, सोशल मीडिया पर हुआ भोजपुरी गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2021, 12:44 PM IST

Romantic Bhojpuri Song: यूट्यूब पर अंकुश राजा का एक नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2 है। ये भोजपुरी गाना दर्शकों के बीच काफी छाया हुआ है।

Ankush Raja And Shilpi Raj New Bhojpuri Gaana Video: भोजपुरी के सुपरहिट सिंगर अंकुश राजा और शिल्पी राज सभी को अपने गानों से दीवाना बना लेते हैं। फिलहाल ही दोनों का एक नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2 है। इस गाने के वीडियो में अंकुश राजा ने हीरोइन के साथ खूब रोमांस किया है। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। यूट्यूब पर एक दिन पहले रिलीज हुए इस नए भोजपुरी गाने के वीडियो को अब तक 30 लाख 93 हजार व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी ये नया भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में हीरो-हीरोइन का जबरदस्त रोमांस दिखाया गया है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!