Monalisa Vikrant Love Story: मोनालिसा की इस खासियत पर फिदा हो गए थे विक्रांत, बिग बॉस के घर रचा ली थी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 01:37 PM IST

Monalisa Vikrant Singh Love Story: मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस के घर 2017 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही। आज भी दोनों हैप्पी मैरिड कपल की तरह लाइफ बिता रहे हैं।

Monalisa Vikrant Love Story: मोनालिसा की इस खासियत पर फिदा हो गए थे विक्रांत, बिग बॉस के घर रचा ली थी शादी
Photo Credit: Instagram

Monalisa and Vikrant Singh Love Story: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास और विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों टीवी रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आ रहे हैं। हर एपिसोड में कपल की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी काफी स्मार्ट है। मोनालिसा और विक्रांत दोनों ही भोजपुरी जगत का जाना माना चेहरा हैं। बात करें मोनालिसा की तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के अवाला हिंदी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही कई हिंदी टीवी शो के जरिए मोनालिसा ने घर-घर पहचान हासिल की। आज मोनालिसा दर्शकों के बीच खूब फेमस हैं। मोनालिसा अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा काम के साथ ही अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब लाइमलाट में रहीं। उनके अफेयर के चर्चे खूब मशहूर हैं। खबरों की मानें तो मोनालिसा एक्टर विक्रांत के साथ 10 सालों तक लिवइन में रही थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस सीजन 10 के घर पर शादी रचाई।

इसलिए खास है मोनालिसा-विक्रांत की शादी

वैसे तो बिग बॉस के घर कई शादियां हो चुकी हैं। लेकिन मोनालिसा और विक्रांत सिंह की शादी इसलिए भी खास है,क्योंकि बिग बॉस के घर जितनी भी शादियां हुईं वो लंबे समय तक नहीं टिकी। लेकिन मोनालिसा और विक्रांत आज भी खूबसूरत शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। बिजी रहने के बाद बी कपल एक दूसरे को पूरा टाइम देते हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन रोमांटिक फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। मोनालिसा और विक्रांत की शादी 18 जनवरी 2017 में बिग बॉस के घर बड़े ही धूमधाम और पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में भोजपुरी फिल्म के कई स्टार्स भी शामिल हुए थे।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

मोनालिसा और विक्रांत ने एक इंटरव्यू में बताया कि, दोनों की पहली मुलाकात भोजपुरी फिल्म ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे और नजदीकियां बढ़ी। विक्रांत के अनुसार, शादी से 10 साल पहले ही वो मोनालिसा को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर चुके थे और उन्होंने मोनालिसा को मंगलसूत्र भी पहना दिया था। हालांकि बाद में पूरे रीति-रिवाज और समाज के सामने दोनों की शादी बिग बॉस के घर पर हुई।

मोनालिसा की इस खासियत को पसंद करते हैं विक्रांत

मोनालिसा और विक्रांत सिंह फिलहाल टीवी शो 'स्मार्ट जोड़ी'  में नजर आ रहे हैं। हाल ही में कपल ने 'मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने' गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। परफॉर्मेंस के बाद होस्ट मनीष पॉल ने जब विक्रांत से पूछा कि- मोनालिसा की ऐसी कौन सी चीज है, जो वो बेहद पसंद करते हैं और उन्हें उनके लिए खास बनाती है? इसका जवाब देते हुए विक्रांत बोले- ‘मुझे मोनालिसा की सादगी बेहद पसंद है। मुझे लगता है कि रील और रियल, जिन लोगों ने इन्हे रील में देखा है जैसे मोनालिसा Wow। जो कोई भी रियल मोनालिसा से मिलेगा तो उसे विश्वास ही नहीं होगा कि ये वही है। क्योंकि ये बहुत भोली है और एक जो लेट-लतीफी होती है समझने की, अगर ये चीजें नहीं होती तो अधूरी सी लगती है सारी चीजें।' पति विक्रांत का जवाब सुन मोनालिसा स्टेज पर ही रोने लग गई। इसके बाद कपल ने एक दूसरे को गले लिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!