Priyanka Singh Bhojpuri Song: प्रियंका सिंह के नए भोजपुरी गाने 'तेरी याद' की धूम, दिल छू जाएगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 02:07 PM IST

Priyanka Singh Bhojpuri Song teri yaad: प्रियंका सिंह भोजपुरी सिनेमा की दिग्‍गज गायिका हैं। कुछ घंटे पहले उनका नया गाना तेरी याद रिलीज हुआ है जो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Priyanka Singh Bhojpuri Song: प्रियंका सिंह के नए भोजपुरी गाने 'तेरी याद' की धूम, दिल छू जाएगा वीडियो

Priyanka Singh Bhojpuri Song teri yaad Out: प्रियंका सिंह भोजपुरी सिनेमा की दिग्‍गज गायिका हैं। इन गाने यूट्यूब पर खूब देखे और सुने जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा के फैंस उनकी आवाज के इतने दीवाने हैं कि उन्‍हें भोजपुरी की श्रेया घोषाल कहकर बुलाते हैं। प्रियंका सिंह की पॉपुलैरिटी भी किसी बॉलीवुड सिंगर से कम नहीं है। 

उनके गाने आते हैं और वायरल हो जाते हैं। कुछ घंटे पहले उनका नया गाना तेरी याद रिलीज हुआ है जो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने में प्रियंका सिंह की दिलकश आवाज फैंस को दीवाना बना रही है। गाने की लोकेशन भी काफी खूबसूरत है। 

तीन मिनट 37 सेकंड का ये गाना काफी दिलकश है और 13 हजार से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना धर्मेश और शिवानी पर फिल्‍माया गया है। दोनों सितारे एक दम परफेक्‍ट नजर आ रहे हैं। गाने का म्‍यूजिक विनीत शाह का है। गाने के बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने। इस वीडियो के डाइरेक्टर विनीत शाह है। शाह पहले भी प्रियंका के कई वीडियो एलबम को निर्देशित कर चुके हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!