Nidhi Jha Upcoming Films: इस साल भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर चलेगा लूलिया का जलवा, कतार में हैं कई फिल्में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 11:32 AM IST

Nidhi Jha Upcoming New Films: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा का जलवा इस साल भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर चलने वाला है। क्योंकि एक दो नहीं बल्कि उनकी कई फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में हैं तो कई फिल्मों की शूटिंग जारी है।

Nidhi Jha Upcoming Films: इस साल भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर चलेगा लूलिया का जलवा, कतार में हैं कई फिल्में
Photo Credit: Instagram

Nidhi Jha Upcoming Bhojpuri New Films: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस निधि झा फैंस के बीच लूलिया के नाम से भी खूब फेमस हैं। फिलहाल इन दिनों निधि अपनी शादी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्टर यश कुमार के साथ निधि झा शादी के बंधन में बंधीं। निधि की शादी की तस्वीरें और वीडियो की चर्चा चारों ओर हो रही है। लेकिन इस बीच हम आपको बताएंगे इस साल निधि झा की रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्मों के बारे में। निधि की एक नहीं बल्कि कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं, जिस पर वह काम कर रही हैं। साल 2022 में निधि झा की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। जानते हैं निधि झा के अपकमिंग प्रोजेक्टस के बारे में।

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं निधि

लूलिया यानी निधि झा का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर हैं। वह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि सिंगिंग के लिए भी मशहूर हैं। निधि झा ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है और कई गानों को अपनी आवाज भी दी है। यही कारण है कि निधि भोजपुरी सिनेमा की डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं, जो भोजपुरी फिल्मों के लिए दर्शक से लेकर निर्देशक की पहली पंसद होती है।

कतार में हैं निधि की कई फिल्में

निधि के फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस साल निधि झा की एक नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज होने वाली है। निधि के पास जितने प्रोजेक्ट्स हैं, उन्हें देख ऐसा लगता है कि ना सिर्फ इस साल बल्कि आने वाले साल में भी भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर निधि का ही जलवा चलने वाला है। निधि झा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह भोजपुरी फिल्म ‘कालिख’, ‘लाडो’, ‘लालू जी की लव स्टोरी’ और ‘दंडनायक’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें से कई फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो कुछ फिल्मों की शूटिंग जारी है। 

शादी को लेकर चर्चा में हैं निधि

निधि झा अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। निधि झा ने एक्टर यश कुमार के साथ शादी रचाई। यश और निधि लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें कि निधि के पति यश भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के एक्स हसबैंड हैं। अंजना और निधि की एक बेटी भी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!