असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं खेसारी लाल की एक्ट्रेस नेहा मलिक, बिकिनी फोटोज से मचाई सनसनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 08:34 AM IST

Bhojpuri punjabi actress Neha Malik hot bikini photos viral: साल खेसारी लाल यादव का एक गाना तेरे मेरे दरमिया में नजर आईं अदाकारा नेहा मलिक का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके बोल्ड अवतारों से भरा हुआ है।

असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं खेसारी लाल की एक्ट्रेस नेहा मलिक, बिकिनी फोटोज से मचाई सनसनी

Bhojpuri punjabi actress Neha Malik hot bikini photos viral: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान कहा जाता है। उनकी लोकप्रियता ठीक वैसी है जैसी बॉलीवुड सितारों की होती है। यही वजह है कि हर अदाकारा खेसारी लाल यादव के साथ काम करने को बेताब रहती है। जिसने एक बार खेसारी लाल के साथ काम कर लिया समझो उसकी किस्मत चमक गई। बीते साल खेसारी लाल यादव का एक गाना तेरे मेरे दरमिया रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के के साथ एक खूबसूरत बाला नजर आई थी जो खूब सुर्खियों में रही थी। 

लोगों ने इंटरनेट पर उसे खूब सर्च किया कि वो कौन है क्योंकि उसे पहले भोजपुरी गानों में नहीं देखा गया था। ये खूबसूरत हसीना और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस नेहा मलिक हैं। उन्होंने इस म्यूजिक वीडियो में उनकी गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था। साल 2012 में करियर की शुरुआत करने वालीं नेहा मलिक को आज इंडस्ट्री में हर कोई जानता है। एक्ट्रेस के एक्टिंग करियर की शुरूआत 2016 में आई फिल्म 'भनवारी का जाल' से हुई थी। 

आपको बता दें कि नेहा मलिक कई पंजाबी गानों में नजर आ चुकी हैं और वह खेसारी के साथ भोजपुरी गाने में नजर आईं।  एक्ट्रेस नेहा मलिक असल जिंदगी  में बेहद ही बोल्ड हैं और ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब उनकी कोई हॉट तस्वीर देखने को ना मिलती हो।

वह आए दिन अपनी बिकिनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। यही वजह है कि उनकी गिनती सिनेमा की बिकिनी बेब्स में की जाती है। उनका लुक काफी अलग और अंदाज काफी दिलकश है।  नेहा मलिक ने 2012 में नेहा मलिक ने अरब फैशन वीक में मोस्ट ब्यूटीफुल वूमन के लिए तीसरे स्थान पर जगह बनाई थी।

नेहा की सिजलिंग तस्वीरें देखकर फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें तीन मिलियन से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। नेहा मलिक का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके बोल्ड अवतारों से भरा हुआ है और फैंस को उनकी नई तस्वीरों का इंतजार रहता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!