Arvind Akela Kallu Ganeshotsav Song: गणेशोत्सव की शुरुआत बुधवार 31 अगस्त 2022 से हो चुकी है और देशभर में गणेश उत्सव का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दस दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा-पाठ की जाती है। इस दौरान घर, मंदिर और गणपति बप्पा के पंडालों में भक्तों के बीच बप्पा के भक्ति गीत, भजन और गणेश वंदना सुने व गाए जाते हैं। भोजपुरी कलाकार हर मौके पर गाने रिलीज करते हैं। महापर्व छठ, दीपावली, होली, सावन और नवरात्रि जैसे पर्व-त्योहार तो भोजपुरी गीतो के बिना अधूरे से लगते हैं। ऐसे में गणेश उत्सव पर बप्पा के भोजपुरी गाने न हों, ऐसा भला कैसे हो सकता है।
गणेश उत्सव स्पेशल गाना
गणेश उत्सव के लिए भी भोजपुरी के कई कलाकारों ने गाने गाए हैं, जो कि गणेशोत्सव पर खूब वायरल होते हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का एक भोजपुरी गाना भी खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में कल्लू गणेशजी की वंदना करते नजर आ रहे हैं। इस भोजपुरी गीत का नाम है ‘महान बानी रऊआ’। ‘महान बानी रऊआ’ गाना इनदिनों गणेशोत्सव के दौरान भक्तों के बीच छाया हुआ है। आप भी गणपति के इस भक्तिमय गाने के साथ उनकी वंदना कर सकते हैं।
यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा गाना
गणेश उत्सव के खास मौके पर अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘महान बानी रऊआ’ इनदिनों तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। वैसे तो इस गाने को 2019 में वेव म्यूजिक भक्ति के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया गया था। लेकिन हर साल गणेश उत्सव के मौके पर भक्तों के बीच के गाना खूब सुना जाता है। गाने के बोल इतने प्यारे हैं की भक्त इसे सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। ‘महान बानी रऊआ’ गणेशोत्सव पर सबसे ज्यादा बजने वाला गणेश भजन है।
बता दें कि गणेश उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त 2022 को हो चुकी है और दस दिन बाद यानी 9 सितंबर 2022 को गणपति बप्पा का धूमधाम से विसर्जन किया जाएगा। गणपति विसर्जन के दौरान भी भोजपुरी में बप्पा के गाने बजाए जाते हैं।

