Actress Rinku Ghosh: भोजपुरी की ‘ड्रीम गर्ल’ है रिंकू घोष, बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाती है आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 07:59 PM IST

Bhojpuri Actress Rinku Ghosh Photo: रिंकू घोष भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह कई बड़े एक्टर्स के साथ फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। उनकी जबरदस्त बोल्डनेस के कारण उन्हें भोजपुरी में ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता है।

Actress Rinku Ghosh: भोजपुरी की ‘ड्रीम गर्ल’ है रिंकू घोष, बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाती है आग
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Dream Girl Rinku Ghosh Bold Photos:  भोजपुरी इंडस्ट्री में रिंकू घोष का नाम खूब मशहूर है। उन्होंने साउथ और बॉलीवुड सहित भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का परचम लहराया। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल से तो आप सभी वाकिफ होंगे, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक ‘ड्रीम गर्ल है जिसका नाम है ‘रिंकू घोष’। जी हां, रिंकू घोष को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता है। रिंकू भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है। साथ ही उन्होंने रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव जैसे कई बड़े स्टार के साथ के साथ स्क्रीन भी शेयर किया है। लेकिन बीते कुछ समय से रिंकू इंडस्ट्री से गायब थीं। हालांकि एक बार फिर से उन्होंने भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी वापसी की है।

रिंकू भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो मिस मुंबई का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘सुहाग बना दे सजना हमार’ के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिर एक के बाद एक उन्होंने हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। रिंकू भोजपुरी के साथ ही हिंदी और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा रिंकू ने कई टीवी शो में भी काम किया है।

बोल्डनेस को लेकर मशहूर हैं रिंकू

रिंकू भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस को लेकर खूब मशहूर हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी खूब हॉट और बोल्ड सीन दिए। सोशल मीडिया पर भी रिंकू फैंस के साथ बोल्ड फोटो-वीडियो शेयर करती रहती है। रिंकू कुछ सालों से इंडस्ट्री में नहीं है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस के साथ जुड़ी रहती है।

कहां गायब हो गई थीं?

दरअसल रिंकू कुछ सालों से भोजपुरी फिल्मों से गायब थीं। ऐसे में लोग उन्हें काफी मिस कर रहे थे। लेकिन रिंकू ने फिर से सालों बाद बाद कमबैक किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह शादी करके पति के साथ विदेश में सेटल हो गई थी और कुछ साल उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को दिया। बता दें कि रिंकू ने अमित दत्ता रॉय से शादी की है जो, ओमान में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!