Rani Chatterjee Photo: इस फोटो को लेकर ट्रोल हुईं रानी चटर्जी, यूजर्स बोले चेहरे पर लिपस्टिक क्यों लगाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 11:07 AM IST

Rani Chatterjee Latest Photo: रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल होना पड़ा।

Rani Chatterjee Photo: इस फोटो को लेकर ट्रोल हुईं रानी चटर्जी, यूजर्स बोले चेहरे पर लिपस्टिक क्यों लगाई
Photo Credit: Instagram

Rani Chatterjee Instagram Photo: रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस हैं। उन्हें भोजपुरी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। रानी ने कई हिट फिल्मों और गानों में काम किया है। भोजपुरी के अलावा रानी हिंदी वेबसीरीज में भी काम कर चुकी हैं। फैंस के बीच अपनी एक्टिंग और डांस के साथ ही रानी खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। इंटरनेट पर आए दिन उनकी फोटो-वीडियो वायरल होती रहती है। रानी अपनी फिटनेस का भी खास ध्यान रखती हैं। हमेशा जिम में उन्हें एक्सरसाइज करते हुए देखा जाता है। जिम लुक में रानी आए दिन फोटो शेयर करती रहती है।

चेहरे पर लाल निशान ने खींचा लोगों का ध्यान

अपनी हर अदा से तारीफें बटोरने वाली रानी ने हाल ही में जिम आउटफिट में एक फोटो शेयर कर दी, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल होना पड़ गया है। पिंक कलर के इस जिम आउटफिट में रानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन फोटो में उनके लुक से ज्यादा चेहरे पर लाल निशान ने लोगों का ध्यान खींचा। रानी के स्टाइलिश लुक की एक तरफ कुछ लोगों ने तारीफ की तो वहीं दूसरी ओर चेहरे पर निशान ने कई सवाल भी खड़े कर दिए।

यूजर ने निशान को लेकर पूछ लिया ये सवाल

पोस्ट के कमेंट्स बॉक्स में पिंक कलर की जिम आउटफिट में रानी के इस लुक की खूब तारीफ की गई। लेकिन एक यूजर ने गालों का गुलाबी रंग देख पूछा-‘ये लिपस्टिक गालों पर क्यों लगाई है आपने’। रानी की ये फोटो और यूजर का कमेंट धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रानी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रानी की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। आने वाले दिनों में रानी बाबुल की गलियां और लेडी सिंघम जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी। लेडी सिंघम में उन्हें महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में रानी फुल एक्शन मोड में नजर आएंगी। उनके साथ शक्ति कपूर को भी इसमें देखा जाएगा। इसके अलावा रानी की दो वेब सीरीज और कुछ फिल्में भी कतार में हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!