Rani Chatterjee Photos: रानी चटर्जी के आगे फीकी हैं भोजपुरी की कई एक्ट्रेसेस, ये 5 सुपर स्टाइलिश फोटो हैं सबूत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 08:07 PM IST

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपनी एक्टिंग के साथ ही बोल्ड अंदाज को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। अपनी जबरदस्त बोल्डनेस और खूबसूरती से रानी कई एक्ट्रेस को मात देती हैं। क्योंकि रानी का स्टाइल स्टेटमेंट सभी से जुदा और परफेक्ट होता है।

Rani Chatterjee Photos: रानी चटर्जी के आगे फीकी हैं भोजपुरी की कई एक्ट्रेसेस, ये 5 सुपर स्टाइलिश फोटो हैं सबूत

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Glamorous Photos: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रानी ना सिर्फ भोजपुरी फिल्मों बल्कि हिंदी वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है। उनकी गिनती भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस के तौर पर की जाती है। फिर चाहे वह फिल्मों के मामले हो, कमाई के मामले में या फिर पॉपुलैरिटी के मामले में। भोजपुरी इंडस्ट्री में फिलहाल रानी चटर्जी का ही बोलबाला है। भोजपुरी लेडी सिंघम के नाम से मशहूर रानी की एक्टिंग के तो सभी दीवाने हैं लेकिन वह अपनी बोल्डनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी चटर्जी की तरह शायद ही कोई इतनी हॉट एक्ट्रेस हैं। ये हम नहीं कह रहें बल्कि इस बात का सबूत है रानी चटर्जी की हॉट और ग्लैमरस से भरपूर तस्वीरें, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हुईं।

रानी चटर्जी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा किया करती है, जिसमें उनका बेहद बोल्ड लुक देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर करते ही रानी की फोटो वीडियो तेजी से वायरल होने लगती है। रानी को पसंद करने वालों की लिस्ट भी लंबी चौड़ी है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

वेलवेट ड्रेस (Velvet Dress) में लेटेस्ट फोटो

रानी चटर्जी की ये लेटेस्ट फोटो खूब पसंद की जा रही है। इसमें उन्होंने मरून कलर का वन पीस पहना है। इस शॉर्ट ड्रेस में रानी बेहद हॉट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला छोड़ा है और क्रीम कलर की हाई हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। रानी की इस फोटो पर फैंस के खूब लाइक्स देखे जा सकते हैं।

ब्लैक शिमरी ड्रेस

इस ब्लैक कलर के शिमरी ड्रेस में रानी चटर्जी काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इस ड्रेस में मिरर स्टोन का वर्क किया हुआ है। वनहैंड शोल्डर वाले इस आउटफिट के साथ उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। ड्रेस के साथ मैचिंग ईयररिंग, हैंड ब्रेसलेट और ब्लैक हाई हील्स में एक्ट्रेस का ये लुक सिजलिंग लग रहा है।  

थाई स्लिट (Thai slit) गाउन

फैशन के तौर पर थाई स्लिट गाउन सभी एक्ट्रेस के बीच काफी पसंद किया जाता है। अब जब स्टाइल की बात हो तो भला रानी चटर्जी कैसे पीछे रह सकती हैं। रानी ने भी इंस्टाग्राम पर रेड कलर की थाई स्लिट गाउन में अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर की थी, जिसके बाद उनके पोस्ट पर लाइक और कमेंट की झड़ी लग गई। इस गाउन में रानी कर्वी फिगर भी फ्लान्ट करती नजर आ रही है।

रानी का जिम आउटफिट

आप सोचेंगे कि स्टाइलिश ड्रेस के बीच जिम आटफिट की चर्चा कैसे हो गई। दरअसल रानी चटर्जी भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने जिम आउटफिट को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। आए दिन वर्कआउट करते हुए रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Workout) अपनी फोटो वीडियो शेयर करती है। रानी के जिम लुक को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

गाउन में रानी का एलिगेंट लुक

ब्लू कलर के इस गाउन में रानी का लुक काफी एलिगेंट लग रहा है। इस खूबसूरत ड्रेस में रानी का गॉर्जियस लुक देख कोई भी अपना दिल हार बैठेगा। गाउन के साथ रानी ने मिनिमल मेकअप किया है साथ ही रेड कलर की लिपस्टिक भी लगाई है। स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ रानी फोटो में पोज देती नजर आ रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!