Anjana Singh Bhojpuri Songs: ये हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के टॉप गाने, यहां देखें शानदार वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 07:49 AM IST

Anjana Singh Bhojpuri Songs: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाता है। अंजना भजोपुरी के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। अंजना के गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और यूट्यूब पर उनके सॉन्ग को ताबड़तोड़ व्यूज मिलते हैं।

Anjana Singh Bhojpuri Songs: ये हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के टॉप गाने, यहां देखें शानदार वीडियो
Photo Credit: Instagram

Anjana Singh Top Bhojpuri Songs: अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें भोजपुरी की हॉट केक के नाम से जाना जाता है। भोजपुरी के जाने माने स्टार्स रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ अंजना स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। फिल्मों में भी अंजना के खूब बोल्ड और रोमांटिक सीन देखने को मिलते हैं। अंजना भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों में उनके एक्टिंग के साथ ही डांस स्पेट्स भी काफी पसंद किए जाते हैं।

अंजना के हिट गानों की बात करें तो उन्होंने कई एक्टर्स के साथ हिट गाने दिए, जिन्हें यूट्यूब पर भी खूब देखा गया। उनके कई सॉन्ग को तो करोड़ों व्यूज मिले। वैसे तो अंजना के कई गाने यूट्यूब पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन फिलहाल हम आपको दिखाते हैं अंजना के टॉप गाने, जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा (Suhag Wali Ratiya Karab Pura Raja)

अंजना सिंह के टॉप गाने की लिस्ट में पहले नंबर पर भोजपुरी गाना  ‘सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा’ है। इस गाने में अंजना और भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के एक सीन में अंजना टावल पहनकर निरहुआ के साथ रोमांस करती हैं। इस गाने में अंजना अपनी बोल्डनेस से लोगों को दीवान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

मकईया में राजा जी (Makaiya Me Raja Ji) 

अंजना सिंह और पवन सिंह सबसे रोमांटिक गाना ‘मकईया में राजा जी’ भी दर्शकों को खूब पसंद आया। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘दरार’ का है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 8 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सईंया देखी ना ऐसे नजर से (Saiyan Dekhi Na Aise Nazar Se)

रवि किशन और अंजना सिंह का ‘सईंया देखी ना ऐसे नजर से’ गाना अब तक का सबसे रोमांटिक सॉन्ग है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘शहंशाह’ का है। गाने को कितना पसंद किया गया, इस बात का अंदाजा आप इसके व्यूज से ही लगा सकते हैं। अंजना और रवि किशन के इस गाने को यूट्यूब पर 17 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

लगाई राजा जी किल्ली (Lagai Rajaji Killi)

अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव का सबसे रोमांटिक केमिस्ट्री वाला भोजपुरी गाना ‘लगाई राजा जी किल्ली’ बवाल है। गाने में अंजना लाल रंग की साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘लहू पुकारेला’ का है। गाने में अंजना सिंह का धमाकेदार डांस भी देखने को मिल रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!