Akshara Singh Saree Look: साड़ी में भी स्वैग दिखाती हैं अक्षरा सिंह, खूबसूरती पर दिल हार बैठेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 02:53 PM IST

Akshara Singh Saree Photo: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वैसे तो अक्षरा हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। लेकिन बात अगर साड़ी लुक हो तो साडी में अक्षरा किसी अप्सरा से कम नहीं लगती।

Akshara Singh Saree Look: साड़ी में भी स्वैग दिखाती हैं अक्षरा सिंह, खूबसूरती पर दिल हार बैठेंगे आप
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Akshara Singh Look: भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया पर तक देखने को मिलता है। अक्षरा इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं जो ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि सिंगिंग और डांसिंग के लिए भी जानी जाती हैं। अक्षरा के टैलेंट के किस्से तो खूब सुनने को मिलते हैं। लेकिन खूबसूरती के मामले में भी अक्षरा का कोई जवाब नहीं। अक्षरा की खूबसूरती के आगे तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फीकी लगती हैं। अक्षरा वैसे तो हर तरह के अटायर में नजर आती है। लेकिन बात करें एथनिक लुक की तो साड़ी में अक्षरा अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से कहर बरपाती हैं। हम आपको दिखा रहे हैं कि साड़ी में अक्षरा की कुछ ऐसी तस्वीरें जिन्हें देख आप अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे।

मराठी मुलगी बनी अक्षरा

महाराष्ट्रीयन स्टाइल में साड़ी पहने हुए अक्षरा की ये लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। भोजपुरी स्टाइल में अक्षरा के लटके झटके तो काफी देखने को मिले। लेकिन जब मराठी मुलगी बन अक्षरा ने इंस्टाग्राम फोटो वीडियो शेयर की तो उनकी खूबसूरत पर लोगों की नजरें ठहर गई। लाल और हरे रंग की साड़ी, बालों में गजरा और नाक में मराठी नथ पहने हुए अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रमुखी के गाने पर लावणी डांस भी किया।  

लाल साड़ी में अक्षरा का लुक

अक्षरा खूबसूरत तो है ही, लेकिन साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। लाल रंग की इस बनारसी साड़ी में अक्षरा नई-नवेली दुल्हन की तरह खूबसूरत लग रही है। साड़ी के साथ अक्षरा ने लाल रंग की चूड़ी और जेवर पहनी है। ओपन हेयर को उन्होंने कर्ली स्टाइल दिया है। जोकि उनके लुक पर काफी सूट कर रहा है।

गुलाबी साड़ी में अक्षरा

शिफॉन के पिंक साड़ी में अक्षरा बिल्कुल इंडियन ब्यूटी लग रही है। इस सिंपल और स्टाइलिश लुक में अक्षरा की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम ही है।

साड़ी में अक्षरा का का स्टाइल

साड़ी में अक्षरा के इस स्टाइल को लेकर आप भी उनके फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे। किसी भी ड्रेस को स्टाइल के साथ कैसे पहनना यह अक्षरा से बेहतर कोई नहीं जानता। पिंक कलर की इस साड़ी के साथ अक्षरा ने फुल स्लीव और डीप नेक वाली ब्लैक कलर के ब्लाउज को मैच किया है, जो उन्हें कमाल का लुक दे रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!