Instagram पर फॉलोअर्स की रेस में आगे निकले प्रदीप पांडे चिंटू, पवन, खेसारी और निरहुआ को भी छोड़ा पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 07:22 AM IST

Pradeep Pandey Instagram Followers: भोजपुरी के प्रदीप पांडे चिंटू ऐसे भोजपुरी एक्टर बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। इस मामले में उन्हें भोजपुरी के जाने माने और दिग्गज सितारों को भी पीछे छोड़ दिया।

Instagram पर फॉलोअर्स की रेस में आगे निकले प्रदीप पांडे चिंटू, पवन, खेसारी और निरहुआ को भी छोड़ा पीछे
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actor Pradeep Pandey Instagram Followers: डिजिटल वर्ल्ड में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स से ही पता चलता है उसकी लोकप्रियता कितनी है। खासकर फिल्मी सितारों के बीच आजकल फॉलोअर्स के रेस खूब देखने को मिलती है। बॉलीवुड हो या फिर भोजपुरी सिनेमा जगत के कलाकार इंस्टाग्राम पर फिल्मी सितारे फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। यहां वे अपनी फोटो-वीडियो के साथ ही लेटेस्ट अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। माना जाता है कि इंस्टाग्राम पर जिसके जितने फॉलोअर्स होते हैं उसकी लोकप्रियता फैंस के बीच सबसे ज्यादा होती है। भोजपुरी सितारों की बात करें तो खेसारी लाल यादव, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू का नाम भोजपुरी के दिग्गज और जाने-माने स्टार्स की लिस्ट में शुमार है।

लेकिन डिजिटल वर्ल्ड में इन सभी को पछाड़ते हुए प्रतीप पांडे चिंटू आगे निकल गए। दरअसल प्रदीप पांडे के इंस्टाग्राम पर भोजपुरी के कई दिग्गज सितारों को पीछे छोड़ पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदीप पांड की यह कामयाबी इस बात का सबूत है कि लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं।

प्रदीप से पीछे रह गए पवन-खेसारी जैसे स्टार्स

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा जगत का सुपरस्टार कहा जाता है। वहीं दिनेश लाल यादव उर्फ निहुआ भोजपुरी के जुबलीस्टार के नाम से जाने जाते हैं। रवि किशन का नाम तो भोजपुरी के दिग्गज कलाकार के रूप में शामिल है। लेकिन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में प्रदीप पांडे ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर प्रदीप पांडे के 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो तमाम भोजपुरी एक्टर्स से कहीं ज्यादा है।

खेसारी लाल के इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स है। वहीं पावरस्टार पवन सिंह के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बात करें रवि किशन की तो इंस्टाग्राम पर रवि किशन के 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस तरह से प्रदीप पांडे के इंस्टाग्राम पर इन सभी स्टार्स को पीछे छोड़ बादशाहत हासिल की है।

प्रदीप पांडे चिंटू वर्कफ्रंट

बात करें प्रदीप पांडे चिंटू के वर्कफ्रंट की तो वह इन दिनों बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आ रहे हैं। विवाह 2,  ससुरा बड़ा सतावेला , मुझे कुछ कहना है जैसी उनकी फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा प्रतीप जल्द ही निर्माता अभय सिन्हा की चार फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!