ऑटो न्यूज़

Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार को मिल रही बंपर डिमांड, 28 दिन में आंकड़ा 75,000 पार

Xiaomi SU7 75000 Bookings: टेक जायंट शाओमी ने चीन के मार्केट में 28 दिन पहले अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 लॉन्च की थी। अब कंपनी ने इसके लिए करीब 76,000 बुकिंग्स हासिल कर ली हैं। कुल बुकिंग में 28 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की है।

Image

बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 28 दिन में इसे करीब 76,000 ग्राहकों ने बुक कर लिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • शाओमी एसयू7 को मिल रही बंपर बुकिंग
  • 28 दिन में 75,000 से ज्यादा बुकिंग मिली
  • कुल बुकिंग में 28 फीसदी महिलाएं शामिल

Xiaomi SU7 75000 Bookings: शाओमी ने कुछ दिन पहले ही अपनी पहली कार एसयू7 लॉन्च की है, मार्केट में आते ही ये कार सुपरहिट हो गई है। इसकी बंपर डिमांड चीन के मार्केट में जारी है और इसका प्रोडक्शन भी युद्वस्तर पर जारी है। बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 28 दिन में इसे करीब 76,000 ग्राहकों ने बुक कर लिया है। शाओमी ने एसयू7 इलेक्ट्रिक कार के लिए जो प्रोडक्शन लाइन शुरू की है जो अत्याधुनिक है और पूरी तरह रोबोटिक है। कंपनी द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार शाओमी एसयू7 की 1 यूनिट असेंबल करने में सिर्फ 76 सेकंड का समय लगता है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसे देखने पर आपको हैरत होगी।

लॉन्च होते ही सुपरहिट

शाओमी को चीन के मार्केट में लॉन्च हुए अब 28 दिन बीत गए हैं और करीब 76 हजार बुकिंग कंपनी ने एसयू7 के लिए हासिल कर ली हैं। इस इलेक्ट्रिक कार की कुल मांग में 28 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की है, वहीं बाकी के ज्यादातर ग्राहक पहले से मार्केट में उपलब्ध शाओमी पायलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कार का ऑटोनोमस ड्राइविंग फंक्शन है। बता दें कि कंपनी ने अब तक करीब 6,000 ग्राहकों को एसयू7 की डिलीवरी दे दी है। इसके साथ फास्ट चार्जर मिला है जिसकी मदद से सिर्फ 15 मिनट में इसे 510 किमी रेंज तक चार्ज किया जा सकता है।

प्रोडक्शन शुरू हुआ

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन भी शुरू कर दिया है और चीन के बीएआईसी ग्रुप की बीजिंग स्थित फैसिलिटी में ये कार बनाई जा रही है। यहां सालाना 2 लाख शाओमी इलेक्ट्रिक कारें बनाने की क्षमता है। कंपनी बैटरी क्षमता और रेंज के हिसाब से इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इसके साथ 73.6 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है, वहीं ज्यादा दमदार बैटरी पैक 101 किलोवाट-आर का होगा। ये सिंगल चार्ज में करीब 800 किमी तक रेंज देगा। इसके अलावा कंपनी 150 किलोवाट-आर बैटरी पैक वाला वेरिएंट भी ला रही है जिसकी रेंज 1,200 किमी तक होगी।

तेज रफ्तार है ईवी

शाओमी एसयू7 ईवी को वी6 और वी6एस मोटर्स के साथ पेश किया जाएगा जो 299 से 374 एचपी तक पावर जनरेट करती हैं। इसका पीक टॉर्क 635 एनएम तक होगा। इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा से 265 किमी/घंटा तक होने वाली है। शानदार लुक के साथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर इसे डिजाइन किया गया है जो दिखने में खूबसूरत है। ये कार सेल्फ पार्किंग, सेल्फ ड्राइविंग तकनीक, हाई रिजोल्यूशन कैमरा लाइडर के अलावा अल्ट्रासॉनिक और रडार के साथ आएगी। कुल मिलाकर अगर आप नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का इंतजार कर रहे हैं तो ये एक जोरदार विकल्प है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article