ऑटो न्यूज़

कार है या टैंक...? न गोलियों का होता है असर न ही बम का, ये है दुनिया की 'सबसे सुरक्षित' SUV

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 02:36 PM IST

Rezvani Vengeance निश्चित रूप से एक सुपर-एसयूवी है। इसे दुनिया का 'सबसे सुरक्षित' एसयूवी कहा जा रहा है। 249,000 डॉलर कीमत से शुरू इस SUV की बुकिंग शुरू हो गई है। इसे अमेरिका की कंपनी Rezvani मोटर्स ने बनाया है।

Image

दुनिया की सबसे सुरक्षित SUV (फोटो- Rezvani Vengeance)

Rezvani Vengeance: वीवीआईपी लोगों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है, चाहे वो नेता हों, अभिनेता हों, अधिकारी हों, उद्योगपति हों या फिर और कोई महान हस्ती। इनकी सुरक्षा को लेकर सरकार हमेशा चिंतित रहती है और उन्हें बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध भी कराती है। अब मार्केट में एक ऐसी गाड़ी आ गई है, जो इनकी सुरक्षा को और बेहतर बना सकती है।

क्या हैं खूबियां

अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक कंपनी Rezvani मोटर्स ने ये गाड़ी (Rezvani Vengeance) बनाई है। इस गाड़ी को दुनिया की सबसे सुरक्षित एसयूवी माना जा रहा है। इस गाड़ी में कमाल के फिचर्स हैं। गाड़ी पर न तो गोलियों का असर होता है और न ही बम का। पैसेंजर को सुरक्षित रखने के लिए, बुलेटप्रूफ ग्लास, बॉडी आर्मर, रन-फ्लैट मिलिट्री टायर, ईएमपी प्रोटेक्शन, स्मोक स्क्रीन, अंडरसाइड एक्सप्लोसिव प्रोटेक्शन और नाइट विजन की सुविधा से यह गाड़ी लैस है। साथ ही, सात बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, हाइपोथर्मिया किट और गैस मास्क भी गाड़ी के साथ कंपनी दे रही है।

कितनी है कीमत

कंपनी ने रेजवानी वेंजेंस (Rezvani Vengeance) को वैकल्पिक एग्जीक्यूटिव सीटिंग पैकेज के साथ पेश किया गया है, जो 2 रेक्लाइनिंग सीटों, एक विशाल एलईडी टीवी और एक स्टार-नाइट हेडलाइनर के साथ मार्केट में उतारा गया है। बमप्रूफ एसयूवी की शुरुआती कीमत 249,000 डॉलर (2.04 करोड़ रुपये) है, जो सभी विकल्पों के साथ 630,000 डॉलर (5.17 करोड़ रुपये) तक जा सकती है। इस कार का इंजन बहुत ही पावर फुल है, जिसके कारण कहा जा रहा है कि यह किसी टैंक से कम नहीं है। यह मिलिट्री ग्रेड एसयूवी आठ सीटर है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article