ऑटो न्यूज़

त्योहारी सीजन में 12 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री, 42 दिन में बिक गईं 43 लाख गाड़ियां

Vehicle Sales In Festive Season: वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) के अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर ने कहा, ‘‘ नवरात्रि की शुरुआत से ही हमने उल्लेखनीय वृद्धि देखी जो हमारे पूर्वानुमानित लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। इस अवधि में 42.88 लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले वर्ष के 38.37 लाख वाहनों की तुलना में 11.76 प्रतिशत अधिक है।’’

Image

42 दिन की त्योहारी अवधि में वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 42,88,248 इकाई हो गई।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • त्योहारी सीजन में खूब बिके वाहन
  • 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई
  • 42 दिन में 42.88 लाख बिक्री दर्ज

Vehicle Sales In Festive Season: देश में इस साल 42 दिन की त्योहारी अवधि में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 42,88,248 इकाई हो गई। डीलरों के संगठन फाडा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गत वर्ष इस त्योहारी अवधि में 38,37,040 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) के अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर ने कहा, ‘‘ नवरात्रि की शुरुआत से ही हमने उल्लेखनीय वृद्धि देखी जो हमारे पूर्वानुमानित लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। इस अवधि में 42.88 लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले वर्ष के 38.37 लाख वाहनों की तुलना में 11.76 प्रतिशत अधिक है।’’

42 दिन में दोपहिया बिक्री

इस वर्ष त्योहारी अवधि में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 6,03,009 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 5,63,059 इकाई था। विग्नेश्वर ने कहा कि मांग में वृद्धि तथा बाजार में उपलब्ध अभूतपूर्व छूट से यात्री वाहनों की बिक्री में सुस्ती के बाद तेजी लौटी है। इस वर्ष 42 दिन की अवधि में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत बढ़कर 33,11,325 इकाई हो गया। विग्नेश्वर ने बताया कि दोपहिया वाहनों की बिक्री में मुख्य रूप से मजबूत ग्रामीण मांग का योगदान रहा।

कमर्शियल भी बढ़त में रहे

इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 1,28,738 इकाई हो गई। दूसरी ओर, तिपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 1,59,960 इकाई हो गई। हालांकि, ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 85,216 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 86,640 इकाई थी। फाडा ने कहा कि ये आंकड़े देशभर के 1,430 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,368 से एकत्र किए गए हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article