ऑटो न्यूज़

टोयोटा ने ग्राहकों को त्योहारी सीजन में दिया झटका, इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर हुईं महंगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 09:55 PM IST

टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने भारतीय मार्केट में सस्ती कारों को छोड़कर बाकी सबकी कीमत में दमदार इजाफा किया है. इन कारों की बढ़ी हुए दाम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. महंगे हुए वाहनों में इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर शामिल हैं.

Image

कंपनी ने तत्काल प्रभाव से नई कीमत लागू कर दी है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा की महंगी गाड़ियां हुईं और महंगी
  • इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर के बढ़े दाम
  • तत्काल प्रभाव से लागू हुई नई कीमत

Toyota Cars Price Hike: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने त्योहारों के सीजन में ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपनी दो सबसे पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा की कीमत में 1.85 लाख रुपये तक का इजाफा कर दिया है. इन दोनों के अलावा कंपनी ने कैमरी हाइब्रिड और टोयोटा वेलफायर एमपीवी की कीमत में भी बढ़ोतरी की है. टोयोटा की सबसे सस्ती ग्लान्जा और अर्बन क्रूजर के साथ अर्बन क्रूजर हाइब्रिड पर दाम में इस इजाफे का कोई फर्क नहीं पड़ा है. कंपनी ने तत्काल प्रभाव से नई कीमत लागू कर दी है.

टोयोटा फॉर्च्यूनर

टोयोटा ने फॉर्च्यूनर के बेस मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट कीमत में 19,000 रुपये बढ़ा दी है, वहीं एसयूवी के 4डब्ल्यूडी वर्जन अब 39,000 रुपये महंगे पड़ने वाले हैं. टॉप मॉडल लेजेंडर और जीआर स्पोर्ट वेरिएंट की बात करें तो इनकी कीमत में 77,000 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है. अब फॉर्च्यूनर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 32.59 लाख रुपये है जो 50.34 लाख रुपये तक जाती है.

इनोवा क्रिस्टा और बाकी कारें

टोयोटा ने ग्राहकों की चहेती इनोवा क्रिस्टा की कीमत में भी 23,000 रुपये तक इजाफा कर दिया है. कीमत में इस बढ़ोतरी के बाद एमपीवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 17.68 लाख तक पहुंच गई है जो 26.77 लाख रुपये तक जाती है. टोयोटा ने कैमरी और वेलफायर की कीमत में भी जोरदार बढ़ोतरी की है जो क्रमशः 90,000 रुपये और 1.85 लाख रुपये है. दाम बढ़ने के बाद इन दोनों वाहनों की शुरुआती कीमत क्रमशः 45.25 लाख और 94.45 लाख रुपये हो गई है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article