ऑटो न्यूज़

एलन मस्क की पहली भारत यात्रा टली, Tesla की इंडिया एंट्री पर लगने वाली थी मुहर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 20, 2024, 10:58 AM IST

Elon Musk First India Visit Postponed: टेस्ला की भारत में जल्द एंट्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और इसी सिलसिले में कंपनी के मुखिया एनल मस्क अपनी पहली भारत यात्रा करने वाले थे। अब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि मस्क की पहली भारत यात्रा टल गई है।

Image

जल्द भारत आ रहे एलन मस्क अब कुछ समय बाद इस डील के लिए यात्रा करेंगे।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एलन मस्क की पहली भारत यात्रा टली
  • सूत्रों के हवाले से मिली बड़ी जानकारी
  • टेस्ला इंडिया एंट्री पर लगनी थी मुहर

Elon Musk First India Visit Postponed: टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है और इसी सिलसिले में कंपनी के मुखिया एलन मस्क अपनी पहली भारत यात्रा करने वाले हैं। लेकिन अब सूत्रों से खबर मिल रही है कि इनकी ये विजिट पोस्टपोन हो गई है, यानी जल्द भारत आ रहे एलन मस्क अब कुछ समय बाद इस डील के लिए यात्रा करेंगे। देश में मस्क की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली थी जहां टेस्ला इंडिया पर अंतिम फैसला लिया जाना अनुमानित था। हालांकि अब तक टेस्ला या पीएमओ से इस यात्रा के स्थगित होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

मस्क ने किया था पोस्ट

एक्स पर पोस्ट करते हुए टेस्ला के बॉस एलन मस्क ने लिखा था, -भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।- टेस्ला और सरकार के बीच लंबे समय से एक डील चल रही है जिसमें मस्क चाहते हैं कि भारत में वाहन बेचने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी घटाई जाए, वहीं सरकार चाहती है कि वो भारत में ही कारों का प्रोडक्शन प्लांट खोलें और यहीं के मार्केट में निवेश करें। इस बात को लेकर डील लगभग तय हो गई है जहां सरकार ने एक सीमित संख्या में बहुत कम आयात कर के साथ टेस्ला कारें भारत आयात करने की अनुमति दे दी है।

कितना करना होगा निवेश

सरकार और एलन मस्क के बीच बातचीत के बाद माना जा रहा है कि टेस्ला इंडिया के लिए करीब 2 से 3 बिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ये निवेश भारत में फैक्ट्री खोलने के लिए करेंगे जिसके लिए भारत सरकार ने एक कारों के आयात पर लगने वाले भारी टैक्स को एक नई नीति लाकर कम कर दिया है। ये अनुमति तब ही दी जाएगी, जब कंपनी भारतीय मार्केट में निवेश करेगी और प्रोडक्शन प्लांट यहीं खोलेगी। भारत एक बहुत बड़ा कार मार्केट है और यही वजह है कि मस्क यहां आने के लिए आतुर हैं। अगर टेस्ला कारें भारत में बनती हैं तो वो सस्ती पड़ेंगी और खूब खरीदी जाएंगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article